मुंबई में '360 ग्लोबल शतरंज महोत्सव 2026' का आयोजन 10-18 जून के बीच कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा, जिसमें देश-विदेश के मशहूर खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में 58 शीर्ष क्रम के आमंत्रित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के 32 खिलाड़ियों के साथ मिस्र और बेलारूस के 4-4 खिलाड़ी, श्रीलंका और रूस से 3-3, जबकि उज्बेकिस्तान से 2 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
ग्रुप-बी में 225 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 9 राउंड के बाद 'चैंपियन ऑफ चैलेंजर्स' ग्रुप का विजेता 2027 में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट यानी ग्रुप 'ए' के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। वहीं, जूनियर वर्ग में 125 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डी गुकेश, दिव्या देशमुख, प्रणव वेंकटेश जैसे खिलाड़ी इसी वर्ग में खिताब जीतकर अपनी चमक बिखेर चुके हैं।
'अर्जुन पुरस्कार' विजेता प्रवीण थिप्से ने 'आईएएनएस' से कहा, "नेशनल चैंपियंस को अनुभव के लिए विदेश में जाकर इस तरह की प्रतियोगिता खेलनी पड़ती है। जो प्रतियोगिता हमें टाइटल पाने का मौका दे, उस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन यहां बेहद जरूरी है। लॉकडाउन से यह प्रतियोगिता बंद थी। गुकेश, प्रज्ञानंद, दिव्या देशमुख, आदित्य मित्तल और रौनक साधवानी जैसे खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत इस टूर्नामेंट के साथ की थी। सीनियर टूर्नामेंट (ए ग्रुप) आपको ग्रैंडमास्टर बनने में मदद करता है। इस तरह के टूर्नामेंट भारत के हर बड़े शहर में होने चाहिए।"
ग्रुप-बी में 225 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 9 राउंड के बाद 'चैंपियन ऑफ चैलेंजर्स' ग्रुप का विजेता 2027 में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट यानी ग्रुप 'ए' के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। वहीं, जूनियर वर्ग में 125 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डी गुकेश, दिव्या देशमुख, प्रणव वेंकटेश जैसे खिलाड़ी इसी वर्ग में खिताब जीतकर अपनी चमक बिखेर चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बीते हफ्ते रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस इवेंट के 10वें और अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पी. इनियन ने कहा, "प्रज्ञानंद मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में और भी बड़ी जीत हासिल करें।"