भारत के पूर्व निशानेबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग का मानना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करने के लिए देश और मेजबान शहर अहमदाबाद में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। नारंग का कहना है कि अच्छे स्तर की प्लानिंग और तैयारियों को देखते हुए 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स सबसे यादगार रहेगा।

Advertisement

गगन रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर रविवार को आयोजित होने वाले संडे ऑफ साइकिल इवेंट के 75वें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोगों को फिट रखने के लिए चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के लोग कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर काफी उत्सुक हैं और उन सभी में काफी ऊर्जा दिख रही है। नारंग ने कहा कि यही ऊर्जा और उत्साह खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने की प्रेरणा देगा।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों को लेकर बात करते हुए गगन नारंग ने कहा, "बहुत ही अच्छी प्लानिंग और तैयारियां की जा रही हैं। भारत और गुजरात सरकार एक साथ मिलकर बहुत अच्छे स्तर की तैयारियों की स्थापना करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि यह सबसे यादगार कॉमनवेल्थ गेम्स रहेगा।" उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को हर तरह से कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार किया जा रहा है। ओलंपिक पदक विजेता के मुताबिक, जिस तरह से अहमदाबाद में खेल अवसंरचना को विकसित किया जा रहा है, वह तारीफ के काबिल है।

गगन रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर रविवार को आयोजित होने वाले संडे ऑफ साइकिल इवेंट के 75वें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोगों को फिट रखने के लिए चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के लोग कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर काफी उत्सुक हैं और उन सभी में काफी ऊर्जा दिख रही है। नारंग ने कहा कि यही ऊर्जा और उत्साह खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने की प्रेरणा देगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

गगन नारंग ने माना कि जब भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, तो देश की झोली में अधिक मेडल आएंगे। उन्होंने कहा कि मेजबानी के दौरान हम पर इवेंट्स या खेलों को शामिल करने को लेकर कोई रोक नहीं होगी, ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि शूटिंग ऐसे मुकाम पर आ गया है कि आप एक या दो खिलाड़ियों के नाम नहीं ले सकते हैं, जो आपके लिए मेडल लेकर आएंगे। मेरे हिसाब से हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है और अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार