अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स को आठ साल बाद डब्ल्यूटीए टूर के किसी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को ग्वांगझोउ ओपन के विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में वह इंडोनेशिया की जेनिस त्जेन के साथ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्हें 6-4, 6-7 (8), 10-6 से शिकस्त मिली।

2016 के ओलंपिक और विंबलडन के बाद से यह विलियम्स का पहला डब्ल्यूटीए टूर डबल्स सेमीफाइनल था। साथ ही, 2018 के इंडियन वेल्स के बाद यह उनका पहला सेमीफाइनल था।

46 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी और इंडोनेशिया की त्जेन ने चार मैच प्वाइंट्स बचाए, लेकिन वे पोलिना कुदेरमेतोवा और मारिया टिमोफीवा को हराने में नाकाम रहीं। कड़े संघर्ष के बावजूद वीनस और त्जेन की जोड़ी फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

इससे पहले, कुदेरमेतोवा और टिमोफीवा की जोड़ी ने अपने सेमीफाइनल में झिबेक कुलम्बाएवा और इसाबेल हेवरलाग को मात दी थी। अब फाइनल में पोलिना कुदेरमेतोवा और मारिया टिमोफीवा की जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की चो आई-हसुआन और यी त्सन चो से होगा।

मैच के दौरान अमेरिकी-इंडोनेशियाई जोड़ी की सर्विस तीन बार तोड़ी गई, जबकि उन्हें मिले 11 ब्रेक प्वाइंट्स में से केवल दो को ही वे भुना सकीं। हालांकि, वीनस विलियम्स और जेनिस त्जेन ने शानदार संघर्ष करते हुए पोलिना कुडरमेटोवा और मारिया तिमोफीवा को लंबे समय तक रोके रखा। उन्होंने टाई-ब्रेक में 6-3 के स्कोर पर लगातार तीन मैच प्वाइंट्स बचाए और मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहुंचा दिया।

विलियम्स और त्जेन ने चमत्कारिक जीत की उम्मीद भी जगाई, जब उन्होंने मैच टाई-ब्रेक के शुरुआती तीन अंक अपने नाम किए। वे एक समय 6-5 से आगे थीं, लेकिन इसके बाद कुदेरमेतोवा और टिमोफीवा ने शानदार वापसी करते हुए लगातार पांच प्वाइंट्स जीते और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान अमेरिकी-इंडोनेशियाई जोड़ी की सर्विस तीन बार तोड़ी गई, जबकि उन्हें मिले 11 ब्रेक प्वाइंट्स में से केवल दो को ही वे भुना सकीं। हालांकि, वीनस विलियम्स और जेनिस त्जेन ने शानदार संघर्ष करते हुए पोलिना कुडरमेटोवा और मारिया तिमोफीवा को लंबे समय तक रोके रखा। उन्होंने टाई-ब्रेक में 6-3 के स्कोर पर लगातार तीन मैच प्वाइंट्स बचाए और मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार