गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने देश में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फिटनेस के प्रति युवाओं में जागृति लाई। फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की पहल की। प्रधानमंत्री ने लाखों युवाओं का खेल सेक्टर में भविष्य उज्ज्वल बने इसके लिए बजट में 8 गुना बढ़ोतरी की, यह अपने आप में बहुत बड़ा विषय है।"

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने देश में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उपमुख्यमंत्री ने हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त अभियान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया के साथ-साथ जिस तरह से नशा मुक्त अभियान की शुरुआत की है, वो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी युवाओं को साथ लेकर इस अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। फिट इंडिया मूवमेंट, नशा मुक्त अभियान को हम आगे बढ़ाएंगे और भारत सरकार की देखरेख में गुजरात सरकार देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए लगातार काम कर रही है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार