एलए ट्रैक फेस्टिवल में भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर अपना 5,000 मीटर आउटडोर नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया है। फाइनल में गुलवीर ने 13:03.93 का समय निकालकर सितंबर 2024 में जापान में बनाए गए अपने ही पिछले नेशनल रिकॉर्ड (13:11.82) को तोड़ा। रिट्रिया के हैब्टोम सैमुअल (12:57.22 सेकेंड) इस दौड़ में पहले स्थान पर रहे।

Advertisement

भारतीय सेना के खेल और साहसिक विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय सेना के एथलीट ने वैश्विक मंच पर फिर कमाल कर दिखाया। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने लॉस एंजिल्स में साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट (24 मई 2026) में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और नया नेशनल रिकॉर्ड– 13:03.93। जापान (सितंबर 2024) में बनाए गए अपने ही पिछले नेशनल रिकॉर्ड (13:11.82) को तोड़ते हुए, यह आर्मी धावक अपनी हिम्मत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से भारतीय लंबी दूरी की दौड़ को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। नायब सूबेदार गुलवीर को आने वाले खेल सत्र के लिए हमारी शुभकामनाएं।"

Advertisement

गुलवीर सिंह फिलहाल यूएसए के कोलोराडो स्प्रिंग्स में रहते हैं। वह पहले ऐसे भारतीय लंबी दूरी के धावक हैं, जिनके नाम 3,000 मीटर ट्रैक से लेकर 25 किलोमीटर रोड रेस तक के कई नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनके नाम 3,000 मीटर, 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के तीन नेशनल रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा, वे 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के मौजूदा एशियन चैंपियन भी हैं।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन के साथ 5,000 मीटर और 10,000 मीटर, दोनों ही ट्रैक रेस में जीत हासिल की थी। गुलवीर को पूरा यकीन है कि वे जुलाई 2026 में होने वाले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स, दोनों में ही पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब होंगे।

यह इस साल गुलवीर की चौथी प्रतिस्पर्धी दौड़ थी। उन्होंने अपने सीजन की शुरुआत जनवरी में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सीनियर पुरुषों की रेस में 40वें स्थान पर रहकर की। फरवरी में गुलवीर ने यूएसए के विंस्टन-सलेम में साउंड रनिंग इनवाइट में 5,000 मीटर शॉर्ट ट्रैक में तीसरा पायदान हासिल किया था।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन के साथ 5,000 मीटर और 10,000 मीटर, दोनों ही ट्रैक रेस में जीत हासिल की थी। गुलवीर को पूरा यकीन है कि वे जुलाई 2026 में होने वाले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स, दोनों में ही पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एनवाईसी हाफ मैराथन 2026 में गुलवीर साउथ अफ्रीकी ओलंपियन एड्रियन वाइल्डशट (59:30) और यूएसए के ज़ुहैर तालबी (59:41) से पीछे रहे थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार