FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। भले ही इंग्लैंड यह मैच जीत नहीं पाया, लेकिन कप्तान हैरी केन का मानना है कि इंग्लैंड अब भी ग्रुप में मजबूत स्थिति में है और टीम के पहले स्थान पर रहने की अधिक संभवाना है।

Advertisement

मैच में इंग्लैंड ने ज्यादातर समय गेंद पर नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने की कोशिश की। हालांकि, घाना के मजबूत डिफेंस लाइन ने इंग्लैंड के आक्रमण को लगातार रोका और उन्हें आखिरी पेनल्टी एरिया में जगह बनाने में मुश्किल हुई। मुकाबले के बाद हैरी केन ने माना कि यह एक कठिन मुकाबला था। उन्होंने कहा कि टीम के पास गेंद पर ज्यादा कब्जा था और कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन उन्हें गोल में बदल नहीं सके।

Advertisement

केन ने यह भी बताया कि मैच के आखिरी हिस्से में घाना की टीम थोड़ी थकने लगी थी, जिससे इंग्लैंड को मौके मिले। उन्होंने कहा, "यह ऐसा मैच था जिसमें हम जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमारे पास कुछ अच्छे मौके आए, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके। घाना ने बहुत अच्छा बचाव किया और उनके कुछ खिलाड़ी काउंटर अटैक में खतरनाक थे।"

मैच में इंग्लैंड ने ज्यादातर समय गेंद पर नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने की कोशिश की। हालांकि, घाना के मजबूत डिफेंस लाइन ने इंग्लैंड के आक्रमण को लगातार रोका और उन्हें आखिरी पेनल्टी एरिया में जगह बनाने में मुश्किल हुई। मुकाबले के बाद हैरी केन ने माना कि यह एक कठिन मुकाबला था। उन्होंने कहा कि टीम के पास गेंद पर ज्यादा कब्जा था और कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन उन्हें गोल में बदल नहीं सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

केन ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच अलग चुनौती लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड ने खेल के दौरान धीरे-धीरे सुधार किया और विंगर्स ने आमने-सामने वाली स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घाना टीम के डिफेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम अब अगले मैच पर ध्यान दे रही है, जो पनामा के खिलाफ खेला जाएगा। केन के मुताबिक, टीम का लक्ष्य ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर नॉकआउट राउंड में जाना है। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट को दो हिस्सों में देखा जाता है, पहला ग्रुप स्टेज और दूसरा नॉकआउट राउंड। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में अच्छी शुरुआत की है और अब टीम का ध्यान इसे मजबूत तरीके से खत्म करने पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार