हवा सिंह भारतीय बॉक्सिंग के 'बादशाह' कहलाते हैं। हवा सिंह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हेवीवेट बॉक्सर हैं, जिन्होंने 1966 और 1970 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत को इस खेल में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

Advertisement

16 दिसंबर 1937 को हरियाणा स्थित भिवानी के उमरवास गांव में जन्मे हवा सिंह बेहद लंबी-चौड़ी कद-काठी वाले थे। यही वजह रही कि 19 साल की उम्र में उन्हें सेना में शामिल होने का मौका मिला। साल 1956 में हवा सिंह ने आर्मी जॉइन कर ली।

Advertisement

सेना में शामिल होने के बाद हवा सिंह ने शौकिया तौर पर बॉक्सिंग शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे इस खेल में उनकी दिलचस्पी बढ़ती चली गई। वह चीजों को सीखने में माहिर थे, जिसने उन्हें शानदार बॉक्सर बना दिया।

साल 1960 में हवा सिंह ने उस दौर के चैंपियन मोहब्बत सिंह को मात देकर वेस्टर्न कमांड का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार 11 वर्षों तक नेशनल चैंपियन रहे।

आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण हवा सिंह 1962 एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके थे, लेकिन एशियन गेम्स 1996 और एशियन गेम्स 1970 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

एशियन गेम्स 1974 के फाइनल में हवा सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह परास्त किया, लेकिन रेफरी के विवादित फैसले की वजह से गोल्ड मेडल नहीं जीत सके। साल 1980 में हवा सिंह ने इस खेल से संन्यास ले लिया।

Advertisement

साल 1966 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित हवा सिंह को साल 1968 में बेस्ट स्पोर्ट्समैन ट्रॉफी से नवाजा गया।

एशियन गेम्स 1974 के फाइनल में हवा सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह परास्त किया, लेकिन रेफरी के विवादित फैसले की वजह से गोल्ड मेडल नहीं जीत सके। साल 1980 में हवा सिंह ने इस खेल से संन्यास ले लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

14 अगस्त 2000 को हवा सिंह का निधन हो गया। 15 दिनों के बाद ही उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था, लेकिन उनके निधन के बाद यह अवॉर्ड अपनी पत्नी को सौंपा गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार