टॉटेनहम हॉटस्पर का उथल-पुथल भरा सीजन एक और अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गया है। इगोर ट्यूडर ने सिर्फ सात मुकाबलों के बाद हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह उत्तर लंदन में उनका छोटा और कठिन कार्यकाल समाप्त हो गया।

Advertisement

क्लब ने आधिकारिक बयान में इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि हेड कोच इगोर ट्यूडर के क्लब छोड़ने पर आपसी सहमति बन गई है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।"

Advertisement

ट्यूडर के साथ-साथ, उनके कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी क्लब छोड़ दिया है। क्लब ने आगे कहा, "टोमिस्लाव रोगिक और रिकार्डो राग्नाची ने भी क्रमशः गोलकीपिंग कोच और फिजिकल कोच के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।"

ट्यूडर 44 दिन पहले थॉमस फ्रैंक को हटाए जाने के बाद यह पद संभाला था, उन्हें इस उम्मीद के साथ नियुक्त किया गया था कि वे सीजन का रुख बदल देंगे। हालांकि, नतीजे स्पर्स के पक्ष में नहीं रहे। इस क्रोएशियाई कोच को अपने शुरुआती चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में उसे 22 मार्च को नॉटिंघम फॉरेस्ट के हाथों अपने घरेलू मैदान पर शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

एक निजी दुखद घटना के कारण स्थिति और भी कठिन हो गई। हार के कुछ ही समय बाद, ट्यूडर को अपने पिता मारियो के निधन की खबर मिली। क्लब ने इस मुश्किल समय में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, "हम इगोर पर हाल ही में आए इस दुखद संकट को समझते हैं और उन्हें तथा उनके परिवार को अपना समर्थन भेजते हैं।"

टॉटेनहम ने जाने वाले स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम इगोर, टोमिस्लाव और रिकार्डो को पिछले छह हफ्तों के दौरान किए गए उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं, जिस दौरान उन्होंने अथक परिश्रम किया।"

Advertisement

एक निजी दुखद घटना के कारण स्थिति और भी कठिन हो गई। हार के कुछ ही समय बाद, ट्यूडर को अपने पिता मारियो के निधन की खबर मिली। क्लब ने इस मुश्किल समय में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, "हम इगोर पर हाल ही में आए इस दुखद संकट को समझते हैं और उन्हें तथा उनके परिवार को अपना समर्थन भेजते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल, उत्तरी लंदन पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। नए हेड कोच के बारे में जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। इस बीच टॉटेनहम 12 अप्रैल को सुंदरलैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण 'अवे' मैच की तैयारी कर रहा है, जो लीग में बने रहने की उसकी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार