विश्व मुक्केबाजी कप सीरीज 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हितेश गुलिया और उनके कोच एम. सुरंजय सिंह को भारतीय नौसेना में एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
हितेश गुलिया और उनके कोच एम. सुरंजय सिंह दोनों ही भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं।
एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (सीएनएस) ने युवा बॉक्सर को वैश्विक मंच पर उनकी शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी और कोच सुरंजय की उनकी मेंटरशिप और लगन के लिए तारीफ की। उनकी सफलता एक बार फिर नेवी के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा देने और नेवी के एथलीटों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के कमिटमेंट को दिखाती है।
हितेश ने ब्राजील (स्टेज) और कजाकिस्तान (स्टेज 2) में हुए मुक्केबाजी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ पदक जीते हैं बल्कि विश्व में भारतीय मुक्केबाजी और ताकत को प्रतिष्ठित किया है। हितेश ने ब्राजील में हुए मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद कजाकिस्तान में उन्होंने रजत पदक जीता था। ग्रेटर नोएडा में हाल में संपन्न विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। उनकी सफलता देश के साथ ही भारतीय नेवी के लिए भी गर्व और उत्साह की बात है।
एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (सीएनएस) ने युवा बॉक्सर को वैश्विक मंच पर उनकी शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी और कोच सुरंजय की उनकी मेंटरशिप और लगन के लिए तारीफ की। उनकी सफलता एक बार फिर नेवी के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा देने और नेवी के एथलीटों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के कमिटमेंट को दिखाती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
हितेश ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में स्वर्ण जीतने के बाद कहा, "इस साल मैंने दूसरा स्वर्ण जीता है। इसके पीछे 10 साल की मेहनत है। मेरे जीवन में बड़ा मोड़ तब आया था जब मैं एक सेलर के तौर पर इंडियन नेवी में शामिल हुआ था। यहां मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिला। जैसे-जैसे मैं हर चीज को हासिल करता जा रहा हूं, बड़े सपने और नजदीक आते जा रहे हैं।”