देश में हॉकी की स्थिति मजबूत होती रहे, इसके लिए हॉकी इंडिया लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत हॉकी इंडिया द्वारा सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है। कैंप 11 से 20 मई 2026 तक आयोजित होगा और इसमें 31 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

भारतीय टीम को एफआईएच नेशंस कप में हिस्सा लेना है जिसका आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में होना है। नेशंस कप से पहले टीम इंडिया एक्सपोजर टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इन दौरों को देखते हुए नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा की गई है।

Advertisement

10 दिनों के लिए आयोजित होने वाला नेशनल कोचिंग कैंप भारतीय महिला टीम के लिए बहुत जरूरी है। इससे टीम को अहम टूर्नामेंट और दौरों से पहले अपनी ताकत का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा। आगामी बड़े टूर्नामेंटों में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाला एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 शामिल हैं।

एफआईएच नेशंस कप जीतने वाली टीम 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा, 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाली ओलंपिक में सीधे जगह बना लेगी।

इस कैंप में उन्हीं 31 खिलाड़ियों को जगह दी गई जो अप्रैल में चीफ कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में हुए नेशनल कैंप का हिस्सा थे। टीम को मजबूत, संतुलित और फिटनेस के स्तर पर बेहतर बनाने के लिए यह कैंप अहम है।

कैंप में हर पोजीशन पर खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गोलकीपिंग में सविता, माधुरी किंडो, बंसरी सोलंकी और हॉकी इंडिया 8वें सालाना अवॉर्ड्स 2025 में हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड पाने वाली बीचू देवी खारीबाम शामिल होंगी। डिफेंस में निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है।

Advertisement

इस कैंप में उन्हीं 31 खिलाड़ियों को जगह दी गई जो अप्रैल में चीफ कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में हुए नेशनल कैंप का हिस्सा थे। टीम को मजबूत, संतुलित और फिटनेस के स्तर पर बेहतर बनाने के लिए यह कैंप अहम है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले यह एक छोटा कैंप होगा। कैंप का मुख्य लक्ष्य खेल के फिटनेस पहलुओं और उन क्षेत्रों में सुधार पर होगा जिसमें हम लगातार अच्छा करना चाहते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार