पहली यूथ हॉकी 5-एस एशियन चैंपियनशिप का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में 20 से 25 जुलाई के बीच होगा। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का ऐलान किया।

Advertisement

यह कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट पहली एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी 5-एस वर्ल्ड कप के लिए एशियन क्वालीफाइंग इवेंट भी होगा, जिसकी प्रत्येक कैटेगरी में सात टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। पुरुषों के इवेंट में मेजबान ओमान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी अरब और बांग्लादेश शामिल होंगे। महिलाओं की प्रतियोगिता में भारत का मुकाबला पाकिस्तान, ओमान, चीन, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ईरान से होगा।

Advertisement

सब-जूनियर महिला टीम की कमान स्वीटी कुजूर के हाथों में हैं, जिसमें गोलकीपर खिली कुमारी और महक परिहार शामिल हैं। नीलम टोपनो और किरण एक्का को डिफेंस में रखा गया है, जबकि दीया, पुष्पा मांझी और श्रुति कुमारी मिडफील्ड में खेलेंगी। कप्तान स्वीटी के साथ नौशीन नाज और संदीप कुमारी फॉरवर्ड लाइन में होंगी।

दूसरी ओर, सब-जूनियर पुरुष टीम की कप्तानी केतन कुशवाहा संभालेंगे। इस टीम में गोलकीपर सावन कुमार और आयुष रजक, डिफेंडर करण गौतम और आशीष तानी पूर्ति, मिडफील्डर राहुल यादव और रोमित पाल, और फॉरवर्ड प्रहलाद राजभर, अर्शदीप सिंह और शाहरुख अली शामिल हैं।

पहली एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी 5-एस वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन दांव पर होने के कारण, भारत कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के पहले एडिशन में मजबूत शुरुआत करने और एज-ग्रुप हॉकी में अपनी सफलता की शानदार परंपरा को जारी रखने की कोशिश करेगा।

यूथ हॉकी 5-एस एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीमें:

Advertisement

सब-जूनियर महिला:

गोलकीपर: खिली कुमारी, महक परिहार।

डिफेंडर: नीलम टोपनो, किरण एक्का।

Advertisement

मिडफील्डर: दीया, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी।

फॉरवर्ड: स्वीटी कुजूर (कप्तान), नौशीन नाज, संदीप कुमारी।

सब-जूनियर पुरुष:

Advertisement

गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष रजक।

डिफेंडर: करण गौतम, आशीष तानी पूर्ति।

गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष रजक।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), प्रहलाद राजभर, अर्शदीप सिंह, शाहरुख अली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार