Hockey India: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सीनियर मेंस नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी। यह कैंप 14 जुलाई से 7 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित होगा।

Advertisement

आगामी कैंप भारतीय टीम के लिए एक अहम तैयारी चरण है, क्योंकि टीम दो बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की तैयारी में जुटी है।

Advertisement

यूरोप में भारत का एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 में अभियान निराशाजनक रहा था। यहां भारत ने आठ में से केवल एक मैच जीता। उसे लीग में आठवें स्थान पर रहना पड़ा। कोचिंग स्टाफ आगामी टूर्नामेंट्स से पहले लय हासिल करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फोकस करना चाहता है।

गोलकीपिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कृष्ण बी. पाठक, सूरज करकेरा, पवन और मोहित एचएस पोस्ट पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

भारत की रक्षात्मक पंक्ति में सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, अमनदीप लाकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय और यशदीप सिवाच शामिल होंगे।

मिडफील्ड में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है। इसमें राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, पूवन्ना सीबी, राजिंदर सिंह, विष्णु कांत सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और शमशेर सिंह शामिल हैं।

Advertisement

फॉरवर्ड लाइन में भी काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं, जिनमें गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालगे, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, उत्तम सिंह और अंगद बीर सिंह हैं।

सीनियर मेंस कैंप के लिए 33 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट :

गोलकीपर : कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित एचएस।

Advertisement

डिफेंडर : सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा।

गोलकीपर : कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित एचएस।

Also Read: LIVE Cricket Score

फॉरवर्ड : गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, सेल्वम कार्थी, उत्तम सिंह, अंगद बीर सिंह।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार