भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप का आगाज जीत के साथ किया है। भारत की बेटियों ने मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पूल एक के मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराया।

Advertisement

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में दीपिका ने दो, नवनीत कौर ने एक गोल किया। दीपिका को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अमेरिका ने मैच की शानदार शुरुआत की और एश्ले सेसा ने चौथे मिनट में फील्ड गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अमेरिका ने महज तीन मिनट बाद ही अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। मैडेलिन जिमर ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया।

Advertisement

दो गोल से पीछे चल रही भारतीय टीम ने धीरे-धीरे अटैक में अपनी पकड़ बनानी शुरू की। दूसरे क्वार्टर में उनकी कोशिशें रंग लाईं, जब ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट दीपिका ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर कम किया और भारत को मैच में वापस ला दिया। मोमेंटम भारत के पक्ष में जाता रहा और क्वार्टर के बीच में उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने 24वें मिनट में फिर से शानदार प्रदर्शन किया और एक और पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में दीपिका ने दो, नवनीत कौर ने एक गोल किया। दीपिका को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अमेरिका ने मैच की शानदार शुरुआत की और एश्ले सेसा ने चौथे मिनट में फील्ड गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अमेरिका ने महज तीन मिनट बाद ही अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। मैडेलिन जिमर ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने आखिरी स्टेज में अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत के साथ तीन प्वाइंट्स हासिल किए। इस जीत के बाद, भारत तीन प्वाइंट्स के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत 16 जून को जापान से होगी, जो पूल ए में इस समय पहले स्थान पर मौजूद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार