एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के 'स्टेज 2' के अपने पहले 'पूल-ई' मैच में भारतीय टीम को सह-मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बहुत कम हो गई हैं।

Advertisement

मैच का पहला गोल तीसरे क्वार्टर में आया जब नीदरलैंड के ड्यूको टेल्गेनकैंप ने 41वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 42वें मिनट में भारत के शिलानंद लाकड़ा को ग्रीन कार्ड मिला।

आखिरी क्वार्टर में गोल की झड़ी लग गई। 51वें मिनट में जेप होडेमेकर्स ने नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद 52वें मिनट में भारतीय ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और भारत की वापसी की उम्मीदें जगा दीं। इसी मिनट में नीदरलैंड के कोएन बिजेन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। 55वें मिनट में नीदरलैंड के थिज्स वैन डैम ने एक और गोल दागकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और नीदरलैंड की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

आखिरी सीटी बजने के साथ ही नीदरलैंड की 3-1 से जीत पक्की हो गई। इस जीत से सह-मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि भारत को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए अब अर्जेंटीना के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ-साथ 'पूल-ई' के शेष मुकाबलों के नतीजों पर भी काफी हद तक निर्भर रहना होगा।

आखिरी क्वार्टर में गोल की झड़ी लग गई। 51वें मिनट में जेप होडेमेकर्स ने नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद 52वें मिनट में भारतीय ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और भारत की वापसी की उम्मीदें जगा दीं। इसी मिनट में नीदरलैंड के कोएन बिजेन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। 55वें मिनट में नीदरलैंड के थिज्स वैन डैम ने एक और गोल दागकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और नीदरलैंड की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीन अंकों वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार को बाद में अर्जेंटीना का सामना करेगी। अगर इंग्लैंड वह मैच जीत जाती है, तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की गणितीय संभावना खत्म हो जाएगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार