Hockey World Cup Qualifier: भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को इटली से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें अब विश्व कप क्वालिफायर को जीतने पर होंगी। भारत 3 मुकाबलों में 7 अंक के साथ पूल-बी में टॉप पर रहा।

Advertisement

स्कॉटलैंड ने भी 7 प्वाइंट हासिल किए, लेकिन वह गोल अंतर में पीछे होने के कारण दूसरे नंबर पर रहा। भारतीय टीम ने पूल स्टेज में दो जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ खेला। भारत ने अपने कैंपेन की शुरुआत उरुग्वे के खिलाफ 4-0 की जबरदस्त जीत के साथ की थी। वहीं, दूसरे मैच में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-2 से करीबी मुकाबला ड्रॉ खेला था। पूल स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

पूल स्टेज में शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया है। टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक, दो क्वालिफाइंग इवेंट्स में चौथे नंबर पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को वर्ल्ड कप में जगह मिलती है। क्वालिफायर्स का सैंटियागो लेग पहले खत्म हो चुका है, जहां चिली, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड ने तीन डायरेक्ट क्वालिफिकेशन स्पॉट हासिल किए थे। जापान सैंटियागो में चौथे नंबर पर रहा और अभी वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें नंबर पर है।

स्कॉटलैंड ने भी 7 प्वाइंट हासिल किए, लेकिन वह गोल अंतर में पीछे होने के कारण दूसरे नंबर पर रहा। भारतीय टीम ने पूल स्टेज में दो जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ खेला। भारत ने अपने कैंपेन की शुरुआत उरुग्वे के खिलाफ 4-0 की जबरदस्त जीत के साथ की थी। वहीं, दूसरे मैच में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-2 से करीबी मुकाबला ड्रॉ खेला था। पूल स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम के लिए फॉरवर्ड खिलाड़ी नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह टूर्नामेंट में अब तक 4 गोल कर चुकी हैं और संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर हैं। वेल्स के खिलाफ नवनीत ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। सेमीफाइनल में भी नवनीत से टीम को दमदार प्रदर्शन की आस होगी। भारत और इटली के बीच साल 2012 से अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, इटली भारत के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार