नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में गुजरात के अहमदाबाद का नाम सिफारिश करने की पुष्टि की है। वैश्विक खेल मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए यह एक बड़ा अवसर होगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इसे भारत और गुजरात के लिए गर्व का पल बताया है।

Advertisement

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी अहमदाबाद में करेगा, जो भारत और गुजरात के लिए गौरव का क्षण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण का प्रमाण है।"

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में सिफारिश किए जाने के कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड के फैसले का स्वागत किया था।

शाह ने एक्स पर लिखा, "भारत के लिए अपार खुशी और गौरव का दिन। कॉमनवेल्थ एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दिए जाने पर भारत के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने के अथक प्रयासों का एक शानदार समर्थन है। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण और देश भर में खेल प्रतिभाओं का एक विशाल भंडार तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक अद्भुत खेल स्थल बना दिया है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में सिफारिश किए जाने के कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड के फैसले का स्वागत किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा, "हम भारत और नाइजीरिया, दोनों के आभारी हैं कि उन्होंने 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी के प्रस्ताव तैयार करने में जो दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। दोनों ही प्रस्ताव प्रेरणादायक थे और हमारे कॉमनवेल्थ परिवार में मौजूद अवसरों की व्यापकता को दर्शाते हैं। कार्यकारी बोर्ड ने मूल्यांकन समिति के निष्कर्षों पर ध्यानपूर्वक विचार किया है और हमारे सदस्यों के लिए अहमदाबाद की सिफारिश कर रहा है। यह इस आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम अपने शताब्दी खेलों की ओर देख रहे हैं, और अब हम ग्लासगो में होने वाली आम सभा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां हमारे सदस्य अंतिम निर्णय लेंगे।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार