Rajiv Gandhi International Stadium: जयदेव उनादकट का ससेक्‍स के साथ करार 2025 और 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न तक बढ़ गया है। वह दोनों सीज़न के अंत तक ससेक्‍स के साथ बने रहेंगे।

Advertisement

ससेक्‍स द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनादकट ने कहा, "जब मैं पिछले साल होव में आया था तो मैं पक्‍का नहीं था कि काउंटी चैंपियनशिप के लिए क्‍या ऑफ़र मिलता है और मैं इसको कैसे ग्रहण कर सकता हूं। लेकिन अब कुछ मैचों के बाद, मैं कह सकता हूं कि होव में घर से दूर एक घर है और ससेक्‍स में मेरा दिल बसता है।"

Advertisement

ससेक्‍स के प्रमुख कोच पॉल फ़ारब्रेस ने कहा, "होव में हर कोई काफ़ी खुश है और उनादकट को लेकर काफ़ी उत्‍साहित है कि उनका करार दो साल तक के लिए बढ़ गया है और वह अगले दो सीज़न के लिए लौट रहे हैं।"

"पिच पर जयदेव की गुणवत्ता बाक़ी सभी के लिए स्पष्ट है, लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण बात यह है कि एक व्यक्ति के रूप में उनके गुण उन्हें सबसे लोकप्रिय और सबसे अच्छे लोगों में से एक बनाते हैं जिन्हें कोई भी टीम चाह सकती है।"

उनादकट ने पहली बार 2023 में ससेक्स के साथ करार किया और तीन मैचों में 15 विकेट लिए। उन्होंने 2024 में टीम में वापसी की और पांच मैचों में 14.40 की औसत से 22 विकेट लिए, जिससे ससेक्स को डिवीजन दो का ख़‍िताब जीतने में मदद मिली।

"पिच पर जयदेव की गुणवत्ता बाक़ी सभी के लिए स्पष्ट है, लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण बात यह है कि एक व्यक्ति के रूप में उनके गुण उन्हें सबसे लोकप्रिय और सबसे अच्छे लोगों में से एक बनाते हैं जिन्हें कोई भी टीम चाह सकती है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार