कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाला। उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
हरजिंदर का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने स्नैच में 101 किलो का भार उठाकर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में 126 किलो का भार उठाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। मेडल जीतने के बाद हरजिंदर ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं सिल्वर मेडल जीतकर और अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। ट्रेनिंग में मैंने 'क्लीन एंड जर्क' राउंड में इससे भी ज्यादा भार उठाया है, लेकिन फिर भी मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैं खुश हूं कि मैंने अपनी सभी छह लिफ्ट पास की है और मुझे अच्छा लग रहा है।"
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाला। उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 132 किग्रा सहित कुल 240 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की न्या फीबे हेमैन ने कुल 218 किग्रा ( स्नैच में 97 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 121 किग्रा) का वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।