कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करके भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम रविवार को स्वदेश लौटी। ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। वहीं, लवप्रीत सिंह ने उनका समर्थन करने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया।

Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले ही फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। फैंस काफी समय पहले ही पहुंचकर अपने चहेते खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी प्लेयर्स को माला पहनाई गई और जमकर ढोल-नगाड़े बजे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकीं। मीराबाई ने कहा कि वह गोल्ड जीतकर गर्व महसूस कर रही हैं। मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीराबाई ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं, भारत को 110 प्लस कैटेगरी में सिल्वर मेडल दिलाने वाले वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया कि उन्हें सिल्वर जीतने पर बहुत खुशी है। लवप्रीत ने कहा कि पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में वह ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सके थे, ऐसे में मेडल का रंग बदलकर वह खुश हैं। लवप्रीत ने भारतीय नौसेना और सभी देशवासियों का उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकीं। मीराबाई ने कहा कि वह गोल्ड जीतकर गर्व महसूस कर रही हैं। मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीराबाई ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

53 किलोग्राम कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 'आईएएनएस' को बताया कि मेडल जीतकर भारत आने की उन्हें बहुत खुशी है। ज्ञानेश्वरी ने कहा कि उनका परिवार बेहद उत्सुकता से उनका इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह 2030 में भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को गोल्ड लाने का पूरा प्रयास करेंगी। वहीं, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने वाले ऋषिकांत सिंह ने भी मेडल के साथ स्वदेश लौटने पर खुशी जाहिर की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार