कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले। भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया।

Advertisement

नरेंदर ने बताया कि वह साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में वह हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे और उनकी पहली फाइट ही पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ थी। उन्होंने बताया कि मिलिट्री से उन्हें फोन आया था कि चाहे जो जाए पाकिस्तान से नहीं हारना है। नरेंदर ने बताया ने पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ वह पहला बाउट 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में उन्हें पाकिस्तानी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि, नरेंदर के अनुसार, वह दूसरे बाउट को भी 3-2 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले। भारत के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने पाकिस्तानी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार