युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रत्येक रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया (साई) भी इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग देता है। खेल मंत्रालय कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी में भी लगा हुआ है। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंची हैं।
बबीता फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "फिट इंडिया मूवमेंट और साइकिल मूवमेंट पूरे देश में एक आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर यहां इसमें हिस्सा लेने आई हूं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद अहम है।"
बबीता ने कहा, "मैंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। हर एथलीट का सपना होता है कि वह अपने देश में खेलते हुए पदक जीते। बहुत अच्छी बात है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अहमदाबाद में होने जा रहा है। खेल मंत्रालय और साई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।"
बबीता फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "फिट इंडिया मूवमेंट और साइकिल मूवमेंट पूरे देश में एक आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर यहां इसमें हिस्सा लेने आई हूं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद अहम है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना है। 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम को मोटापा के विरुद्ध अभियान के रूप में भी चलाया जाता है। साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है।