World Cup Qualifier: भारत ने शनिवार को यहां महिला एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के लीग मैच में जापान के खिलाफ 7-1 से शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

भारत के लिए महिमा चौधरी (7', 30'), अक्षता ढेकाले (8'), मारियाना कुजूर (12'), ज्योति (23'), मोनिका दीपी टोप्पो (27'), और अजमीना कुजूर (30') निशाने पर रहीं। जापान के लिए रिसा नाकासेची (9') ने एकमात्र गोल किया।

Advertisement

अपने पहले मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक शुरुआत की और खेल के सातवें मिनट में शानदार फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने गोल करके खाता खोला।

एक मिनट बाद, भारत ने अक्षता ढेकाले (8') के शानदार फील्ड गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। हालाँकि, जापान ने रीसा नाकासेची (9') के गोल से स्कोर 1-2 कर दिया। इसके बाद भारत ने तुरंत जवाबी हमला किया और मारियाना कुजूर (12') की मदद से अपनी बढ़त बढ़ा दी। पहले हाफ की समाप्ति पर भारत जापान से 3-1 से आगे था।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जोरदार हमले किये और एक-दूसरे के गोल के सामने कुछ खतरनाक मूव बनाए लेकिन मौके भुनाने में असफल रहीं।

ज्योति ने 23वें मिनट में भारत के लिए स्कोर 4-1 कर दिया, जबकि मोनिका दीपी टोप्पो (27') ने तीन मिनट शेष रहते हुए स्कोर 5-1 कर दिया।

Advertisement

अजमीना कुजूर (30') और महिमा चौधरी (30') ने अंतिम दो मिनट में दो और गोल किए जिससे भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच 7-1 से जीत लिया।

Also Read: Cricket History

भारत अपने अगले मैच में रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार