Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष विटोल्ड बांका से मुलाकात के बाद कहा कि भारत स्वच्छ खेल (क्लीन स्पोर्ट) को बढ़ावा देने और एंटी-डोपिंग तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में वाडा अध्यक्ष के साथ उनकी बेहतरीन मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ खेल की मजबूत संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रतिस्पर्धा की वास्तविक भावना सुरक्षित रहे।”

Advertisement

वहीं, वाडा प्रमुख बांका ने भी सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत में एंटी-डोपिंग प्रयासों को आगे बढ़ाने और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि खेलों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रगति और सख्त अमल जरूरी है।

इससे पहले बांका ने भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क के तहत संगठित डोपिंग और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी सहयोग पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि वैश्विक एंटी-डोपिंग आंकड़ों में भारत पिछले साल चिंताजनक मामलों में शामिल रहा। वाडा की एक दशक लंबी स्टडी में भारत दूसरे स्थान पर रहा। साथ ही, लगातार तीसरे वर्ष देश में डोपिंग उल्लंघनों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई।

इससे पहले बांका ने भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क के तहत संगठित डोपिंग और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी सहयोग पर जोर दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मांडविया पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि डोपिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में संसद में उन्होंने कहा था कि एंटी-डोपिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की जांच क्षमता बढ़ाई जा रही है और इसमें सीबीआई जैसी एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार