जापान में आईएयू 24 एच एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल पांच मेडल जीते। वहीं, पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

भारतीय पुरुष टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पोडियम पर कब्जा किया और कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय करके टीम गोल्ड मेडल हासिल किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय अल्ट्रा रनिंग के लिए इतिहास। फिर से एशिया-ओशिनिया के चैंपियन। 2022, 2024 और अब 2026।"

Advertisement

23 से 24 मई तक 24 घंटे की कड़ी रेसिंग में, टॉप अल्ट्रा रनर्स ने अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को पार किया। नतीजों में अमर सिंह देवंदा की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने धैर्य का शानदार परिचय दिया। अमर सिंह देवंदा ने 282.881 किलोमीटर की शानदार दूरी के लिए 226 लैप पूरे करके गोल्ड मेडल जीता, गीनो एंटनी ने 272.894 किलोमीटर (218 लैप) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय पुरुष टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पोडियम पर कब्जा किया और कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय करके टीम गोल्ड मेडल हासिल किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय अल्ट्रा रनिंग के लिए इतिहास। फिर से एशिया-ओशिनिया के चैंपियन। 2022, 2024 और अब 2026।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जापान की मिहो नाकाटा ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल 20 किलोमीटर के बड़े अंतर से जीता, 208 लैप पूरे करके 261.170 किलोमीटर की दूरी तय की। उनके प्रदर्शन की वजह से जापानी महिला टीम ने कुल 707.357 किलोमीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया ने सिल्वर मेडल (684.450 किलोमीटर) को अपने नाम किया। कुल मिलाकर 81 एथलीट (39 महिलाएं / 42 पुरुष) ने 9 फेडरेशन का प्रतिनिधत्व किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार