भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय फुटसल मैच मेजबान बहरीन के खिलाफ 0-3 की हार के साथ समाप्त हुआ।

Advertisement

पहली बार अंतरराष्ट्रीय फुटसल में खेल रहे भारत ने धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ खेला, जो इस मुकाबले से पहले उनकी तैयारियों के बारे में बहुत कुछ बताता है।

Advertisement

दूसरी ओर, मेजबान टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। हालांकि भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस करते हुए बहरीन को कई बार गोल करने से रोका।

मगर, बहरीन अपनी अटैकिंग गेम के दम पर पहले हॉफ में बढ़त लेने में कामयाब रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत बहरीन ने फिर से तेज शॉट लगाने के साथ की। मेजबान टीम ने गेंद को कोर्ट के चारों ओर घुमाते हुए लंबे समय तक अपने कब्जे में रखा।हालांकि, भारतीय टीम ने अपने विरोधियों को बढ़त नहीं लेने दी।

खेल जैसे- जैसे आगे बढ़ा भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया था लेकिन बहरीन ने काउंटर अटैक किया और हर बार भारतीय खिलाडियों के प्रयास खराब किए।

इस दौरान मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। जहां से कमबैक करना भारत के लिए मुश्किल था।

Advertisement

मैच के 40 मिनट जल्द ही समाप्त हो गए और भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय फुटसल डेब्यू में हार का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि, यह उन लड़कों के लिए एक सबक था, जो इस साल के अंत में एएफसी फुटसल एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार