मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज 27 अक्टूबर से होना है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन अपनी टीम भेजने के लिए तैयार है।

Advertisement

महासचिव भोलानाथ ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "नहीं, अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। मैं आपको क्लियर बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट और उनके सभी अधिकारियों से मेरी बात हुई है। निजी तौर पर भारत और पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। हम लोग आपस में बात करते हैं और वो लोग टीम भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाना है। इस मुकाबले पर बात करते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा, "देखिए, इससे पहले भी पाकिस्तान की टीम भारत में आकर कई बार खेल चुकी है। उनके लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है, जो तैयारी बाकी टीमों के लिए की गई है वही उनके लिए भी है। हम हर टीम के लिए शानदार तैयारी करते हैं और मेरे लिए सभी टीमें बराबर हैं।"

महासचिव भोलानाथ ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "नहीं, अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। मैं आपको क्लियर बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट और उनके सभी अधिकारियों से मेरी बात हुई है। निजी तौर पर भारत और पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। हम लोग आपस में बात करते हैं और वो लोग टीम भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पंजाब को मिलने पर महासचिव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर हॉकी खिलाड़ी पंजाब से निकले हैं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट अपनी धरती पर भी खेले। भोलानाथ सिंह के अनुसार, पंजाब के खिलाड़ियों का सपना इस बार साकार होने जा रहा है और इसके लिए वह सरकार को बधाई देना चाहते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार