भारत 4 से 8 जून तक अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें 40 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

वर्ल्ड योगासन के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप की मेजबानी 'योगासन भारत' करेगा, जिसका मकसद दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है। भारतीय राष्ट्रीय योगासन टीम के लिए आधिकारिक चयन ट्रायल 1 और 2 मई को हरियाणा के सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित किए गए थे।

Advertisement

तैयारियों के हिस्से के रूप में, खिलाड़ियों ने पारंपरिक, कलात्मक, लयबद्ध और एथलेटिक योगासन जैसी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। चुने गए खिलाड़ी अब 10 मई से 2 जून तक अहमदाबाद के नारायणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर योगासन भारत के अध्यक्ष, उदित सेठ ने कहा, "पहली बार विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप की मेजबानी करना इस खेल के लिए एक निर्णायक क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का यह विजन है कि योगासन खेल के माध्यम से योग को विश्व स्तर पर युवाओं तक पहुंचाया जाए, ताकि यह दुनियाभर के कई बहु-खेल आयोजनों में गूंजे और इसके ओलंपिक खेल बनने की प्रबल संभावना बनी रहे। हमने एक मजबूत प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम तैयार किया है। अब योगासन वैश्विक मंच के लिए तैयार है। भारत को इस आंदोलन का नेतृत्व करने पर गर्व है। योगासन, योगमय जीवन शैली का प्रवेश द्वार है।"

तैयारियों के हिस्से के रूप में, खिलाड़ियों ने पारंपरिक, कलात्मक, लयबद्ध और एथलेटिक योगासन जैसी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। चुने गए खिलाड़ी अब 10 मई से 2 जून तक अहमदाबाद के नारायणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वर्ल्ड योगासन द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त और संचालित यह खेल, योग के अनुशासन को एथलेटिक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ जोड़ता है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन मानकीकृत नियमों के तहत सटीकता, संतुलन, लचीलापन, नियंत्रण, स्थिरता और कठिनाई के स्तर के आधार पर किया जाता है। इस जून में दुनिया भर के एथलीट, अधिकारी और फेडरेशन अहमदाबाद में इकट्ठा होने वाले हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार