एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में किए गए प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

Advertisement

भारत की विश्व कप में पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। बुधवार को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 69 मैच जीते हैं। भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है। टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी।

हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 से भारत की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है। अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

मनदीप सिंह: भारत के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी। मनदीप भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही वह भारत के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं।

मनप्रीत सिंह: भारत के लिए हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले मनप्रीत सिंह को इस टीम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। स्टार मिडफील्डर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बन सकता है। मनप्रीत गोल बनाने के साथ-साथ अटैक को लीड करते हुए अपने करियर में कई शानदार गोल भी दाग चुके हैं। उनका अनुभव यकीनन भारत के लिए काफी अहम होगा।

मनदीप सिंह: भारत के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी। मनदीप भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही वह भारत के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक सिंह: मैदान पर अपनी रफ्तार, बेहतरीन स्टिक वर्क और खेल की शानदार समझ के बूते स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। डिफेंस को मजबूती देने के साथ-साथ वह शानदार गोल करने की क्षमता भी रखते हैं। अपने अनुभव के दम पर हार्दिक किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार