भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 ऐसे मुकाबले रहे, जिसमें एक ही गेंदबाज ने 11-11 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधन ने यह कारनामा 2 बार किया है। आइए, सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

अनिल कुंबले: भारतीय स्पिनर ने जनवरी 1994 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 11 विकेट हासिल किए थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 511 रन बना लिए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 218 रन पर सिमट गई। इस दौरान अनिल कुंबले ने 37 ओवरों में 69 रन देकर 4 विकेट निकाले।

लखनऊ में श्रीलंका को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और यह टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में कुंबले ने 27.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 59 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया ने मुकाबला पारी और 119 रन से अपने नाम किया।

वेंकटपति राजू: फरवरी 1994 में खेले गए इस मुकाबले में भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर ने पहली पारी में 23.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 38 रन देकर 5 विकेट निकाले। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंकाई टीम सिर्फ 119 रन पर सिमट गई।

भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाकर 239 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अगली पारी में 222 रन पर ढेर हो गई और भारत ने अहमदाबाद में इस मैच को पारी और 17 रन से अपने नाम किया। दूसरी पारी में वेंकटपति राजू ने 32.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 87 रन देकर 6 विकेट निकाले।

मुथैया मुरलीधरन: 29 अगस्त से 2 सितंबर 2001 के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 234 रन पर सिमट गई। श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन ने 34.1 ओवरों में 87 रन देकर 8 विकेट निकाले। इसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 610/6 के स्कोर पर घोषित की। मुरलीधरन ने अगली पारी में 46.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 109 रन देकर 3 विकेट निकाले और भारत 299 रन पर ऑलआउट हो गया। कोलंबो के मैदान पर इस मैच में श्रीलंका ने पारी और 77 रन से जीत हासिल की।

भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाकर 239 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अगली पारी में 222 रन पर ढेर हो गई और भारत ने अहमदाबाद में इस मैच को पारी और 17 रन से अपने नाम किया। दूसरी पारी में वेंकटपति राजू ने 32.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 87 रन देकर 6 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पारी में मुरलीधरन ने 13 ओवर फेंके, जिसमें 26 रन देकर 6 विकेट निकाले और टीम इंडिया 138 रन पर सिमट गई। कोलंबो में मेजबान श्रीलंका ने पारी और 239 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार