Chhattisgarh Rajat Mahotsav: भारतीय एथलीट्स ने बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में 48 पदक अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा है।

Advertisement

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 48 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस दल को बधाई। उनका जुनून, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

Advertisement

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, "पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के खेलों पर अटूट ध्यान ने हमारे एथलीट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर लिखा, "हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। 48 पदक जीतकर और छठा स्थान हासिल करके, भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी यह यात्रा साहस और विश्वास की कहानी है। यह अनुशासन से गढ़े सपनों और दृढ़ निश्चय से परिभाषित संकल्प की मिसाल है। हर पदक उनके जज्बे की ताकत और एक अजेय भारत के वादे का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों को और बड़े सपने देखने, और अधिक मेहनत करने तथा तिरंगे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दे।"

भारत एशियन यूथ गेम्स 2025 में 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ छठे पायदान पर रहा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर लिखा, "हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। 48 पदक जीतकर और छठा स्थान हासिल करके, भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी यह यात्रा साहस और विश्वास की कहानी है। यह अनुशासन से गढ़े सपनों और दृढ़ निश्चय से परिभाषित संकल्प की मिसाल है। हर पदक उनके जज्बे की ताकत और एक अजेय भारत के वादे का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों को और बड़े सपने देखने, और अधिक मेहनत करने तथा तिरंगे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

तीसरे स्थान पर मौजूद कजाकिस्तान ने कुल 93 मेडल अपने नाम किए। इनमें 24 गोल्ड, 29 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार