इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के त्रिवेंद्रम लेग में रविवार को भारत की पूजा ने महिलाओं के हाई जंप इवेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। 19 वर्षीय पूजा ने 1.81 मीटर की ऊंचाई के साथ आसानी से जीत हासिल की। पूजा ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

हालांकि, सीनियर पुरुषों की लॉन्ग जंप ज्यादा रोमांचक रही, जिसमें एनसीओई बेंगलुरु के डेविड पी (8.22 मीटर) ने उत्तर प्रदेश के शाहनवाज खान (8.17 मीटर) को पछाड़ा। जेएसडब्ल्यू का प्रतिनिधित्व कर रहे जिथिन अर्जुन 8.12 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में, जेएसडब्ल्यू की रशदीप कौर ने 53.32 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

परिणाम:

पुरुष:

100 मीटर: गिट्सन आई (तमिलनाडु) 10.51 सेकेंड, सैम वसंत एस (तमिलनाडु) 10.60 सेकेंड, शंडोश पी (तमिलनाडु) 10.70 सेकेंड।

400 मीटर: मनु टीएस (एनसीओई त्रिवेंद्रम) 46.24 सेकेंड, तीर्थेश पी शेट्टी (कर्नाटक) 46.59 सेकेंड, संतोष के (तमिलनाडु) 46.73 सेकेंड।

लॉन्ग जंप: डेविड पी (एनसीओई बेंगलुरु) 8.22 मीटर, शाहनवाज खान (उत्तर प्रदेश) 8.17 मीटर, जिथिन अर्जुनन (जेएसडब्ल्यू) 8.12 मीटर।

हाई जंप: बसंत (एनसीओई बेंगलुरु) 2.19 मीटर, जेसी संदेश (कर्नाटक) 2.13 मीटर, अरोमल टी (केरल) 2.10 मीटर।

विमेंस:

100 मीटर: गिरिधरानी आर (तमिलनाडु) 11.61 सेकेंड, प्रकृति आर (कर्नाटक) 11.65 सेकेंड, सुबा धरसिनी (तमिलनाडु) 11.70 सेकेंड।

200 मीटर: हरिता भद्रा (रिलायंस) 23.58 सेकेंड, प्रकृति रूपा (कर्नाटक) 23.75 सेकेंड, सुभा वेंकटेशन (तमिलनाडु) 24.29 सेकेंड।

400 मीटर: रशदीप कौर (जेएसडब्ल्यू) 53.32 सेकेंड, कुमार सलोनी नगर (एनसीओई तिरुवनंतपुरम) 53.64 सेकेंड, देवयानीबा (गुजरात) 53.89 सेकेंड।

100 मीटर बाधा दौड़: नंदिनी के (तमिलनाडु) 13.42 सेकेंड, अंजलि सी (जेएसडब्ल्यू) 13.85 सेकेंड, शाइनी ग्लैडसिया (तमिलनाडु) 14.18 सेकेंड।

लंबी कूद: भवानी यादव (एनसीओई बेंगलुरु) 6.61 मीटर, मुबासिना मोहम्मद (अंजू बॉबी जॉर्ज अकादमी) 6.39 मीटर, कुसुमा रावदा (अंजू बॉबी जॉर्ज अकादमी) 6.39 मीटर।

ट्रिपल जंप: अलीना टी साजी (केरल) 12.87 मीटर, पवित्रा जी (रेलवे स्पोर्ट्स) 12.84 मीटर, जेनिस ट्रेसा आर (केरल) 12.71 मीटर।

ऊंची कूद: पूजा (हरियाणा) 1.81 मीटर, गिजी जॉर्ज (तमिलनाडु) 1.64 मीटर, सलिहा केएच (रेलवे स्पोर्ट्स) 1.60 मीटर।

अंडर-20 पुरुष:

100 मीटर: नील समराज आर (तमिलनाडु) 10.59 सेकेंड, रुद्र शिंदे (महाराष्ट्र) 10.61 सेकेंड, ए अबुबकर (कर्नाटक) 10.62 सेकेंड।

400 मीटर: रंजीत कुमार एस (तमिलनाडु) 47.26 सेकेंड, अभय कुमार दुबे (उत्तर प्रदेश) 47.41 सेकेंड, लोडेन्स रामू (तेलंगाना) 47.57 सेकेंड।

110 मीटर बाधा दौड़: संदीप विनोद कुमार (रिलायंस) 13.63 सेकेंड, फजलुल हक (रिलायंस) 13.76 सेकेंड, किरण के (केरल) 13.80 सेकेंड।

ट्रिपल जंप: दक्ष बिश्नोई (पंजाब) 15.46 मीटर, धनुष राज एम. (केरल) 15.13m, रोयशन पी. (तमिलनाडु) 15.12 मीटर।

लंबी कूद: राजीव रॉय (पश्चिम बंगाल) 7.45 मीटर, तोशिक कटूरे (छत्तीसगढ़) 7.18 मीटर, श्री राम आर. (केरल) 6.87 मीटर।

अंडर-20:

लंबी कूद: राजीव रॉय (पश्चिम बंगाल) 7.45 मीटर, तोशिक कटूरे (छत्तीसगढ़) 7.18 मीटर, श्री राम आर. (केरल) 6.87 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score

लंबी कूद: कोमल (हरियाणा) 5.62 मीटर, मघेली बी (जेएसडब्ल्यू) 5.61 मीटर, जैस्मीन (केरल) 5.47 मीटर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार