इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 12वें चरण में हरियाणा की इंटरनेशनल रनर किरण पहल ने मंगलवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती। सूरत में आयोजित प्रतियोगिता में 25 वर्षीय किरण ने 53.49 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

Advertisement

इस सीजन किरण पहल का बेस्ट 52.89 सेकेंड रहा है, जो हाल ही में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के लुधियाना चरण में दर्ज किया गया था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया था। 400 मीटर दौड़ में उनका पर्सनल बेस्ट 50.92 सेकेंड है।

Advertisement

48.41 सेकेंड का समय लेकर तमिलनाडु के प्रदीप एस. ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के नवीन कुमार डागर ने लंबे समय बाद प्रतियोगिता में वापसी करते हुए पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ 9:09.80 सेकेंड में जीती।

दिल्ली की चारू शौकीन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 12.29 सेकेंड में अपने नाम की। वहीं, मध्य प्रदेश की हीरल जौहरी (12.56 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की चार्वी पुजारी (12.79 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

परिणाम:

मेंस:

Advertisement

400 मीटर: प्रदीप एस. (तमिलनाडु) 48.41 सेकेंड, ब्रजेश सिंह (मध्य प्रदेश) 48.70 सेकेंड, वेदांत सनन्से (महाराष्ट्र) 48.85 सेकेंड।

800 मीटर: नीलकंठ राय (आर्मी) 1:50.45, शिवा तोमर (उत्तर प्रदेश) 1:50.78, अमन कुमार (हरियाणा) 1:51.98 सेकेंड।

400 मीटर बाधा दौड़: निखिल भारद्वाज (नौसेना) 52.69 सेकेंड, सुनील मौर्य (महाराष्ट्र) 52.92 सेकेंड, रक्षित आर. (एनसीओई बेंगलुरु) 53.80 सेकेंड।

Advertisement

3,000 मीटर स्टीपलचेज: नवीन कुमार डागर (हरियाणा) 9:09.80 सेकेंड, आशीष पाल (ऑल इंडिया पुलिस) 9:21.28 सेकेंड, राज कुमार (उत्तर प्रदेश) 9:21.85 सेकेंड।

लंबी कूद: अविनाश कुमार (हरियाणा) 7.72 मीटर, लखवीर सिंह (पंजाब) 7.58 मीटर, भूपेंदर सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) 7.56 मीटर।

ट्रिपल जंप: जय शाह (महाराष्ट्र) 15.68 मीटर, विवेक गुप्ता (महाराष्ट्र) 15.44 मीटर, भुवा कैलास (गुजरात) 14.78 मीटर।

Advertisement

भाला फेंक: आदित्य (हरियाणा) 67.74 मीटर, सर्वेश भारत (महाराष्ट्र) 66.40 मीटर, नितेश यादव (सेना) 65.05 मीटर।

विमेंस:

100 मीटर: चारू शौकीन (दिल्ली) 12.29 सेकेंड, हीरल जौहरी (मध्य प्रदेश) 12.56 सेकेंड, चारवी पुजारी (उत्तर प्रदेश) 12.79 सेकेंड।

Advertisement

400 मीटर: किरण पहल (हरियाणा) 53.49 सेकेंड, आकांक्षा गावड़े (महाराष्ट्र) 58.70 सेकेंड, रमा तंवर (राजस्थान) 1:02.21 सेकेंड।

800 मीटर: अमनदीप कौर (पंजाब) 2:18.88, अंजलि (उत्तर प्रदेश) 2:19.94, अनुवा दास (पश्चिम बंगाल) 2:20.15 सेकेंड।

3,000 मीटर स्टीपलचेज: कुमारी पररू (राजस्थान) 11:05.58 सेकेंड, सलोनी (राजस्थान) 11:12.84 सेकेंड, मोरी वंदना (गुजरात) 11:17.08 सेकेंड।

Advertisement

ट्रिपल जंप: अलीना टी साजी (केरल) 12.88 मीटर, अर्शदीप कौर (पंजाब) 12.67 मीटर, जेनिमोल जॉय (अखिल भारतीय पुलिस) 12.42 मीटर।

मेंस अंडर-20:

100 मीटर: सार्थक राजेंद्र (महाराष्ट्र) 11.26 सेकेंड, अर्चित संजय (महाराष्ट्र) 11.53 सेकेंड, वेद पटेल (गुजरात) 11.89 सेकेंड।

Advertisement

400 मीटर: हिमांशु राजेंद्र (गुजरात) 47.66 सेकेंड, सागर सैनी (हरियाणा) 48.74 सेकेंड, रंजीत (मध्य प्रदेश) 49.15 सेकेंड।

800 मीटर: रोहित भील (गुजरात) 2:01.15, उमेश तमखाने (महाराष्ट्र) 2:11.27, अमन कुमार (हरियाणा) 2:11.98 सेकेंड।

400 मीटर: हिमांशु राजेंद्र (गुजरात) 47.66 सेकेंड, सागर सैनी (हरियाणा) 48.74 सेकेंड, रंजीत (मध्य प्रदेश) 49.15 सेकेंड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

100 मीटर: काजल (गुजरात) 12.02 सेकेंड, वाला रोशनबा (गुजरात) 12.17 सेकेंड, मिहिका वैभव (महाराष्ट्र) 12.99 सेकेंड।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार