कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में सोमवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के कोलकाता लेग में ओडिशा के स्प्रिंटर्स का दबदबा रहा। ओडिशा के डोंडापति एम.(10.56 सेकेंड) के साथ पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता। वह पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर भी रहे।

Advertisement

ओडिशा के अस्तिक प्रधान (21.29 सेकेंड) पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के विजेता रहे। ओडिशा की मौसमी रॉय (12.06 सेकेंड) महिलाओं की 100 मीटर दौड़ की विजेता रहीं।

इस इवेंट में रेलवे, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पुलिस, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के एथलीट्स ने गोल्ड मेडल जीते। यह इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की तरफ से इसी साल शुरू की गई 16 क्षेत्रीय मीट की नई घरेलू सीरीज का हिस्सा है, जिसका मकसद स्थानीय एथलीट्स को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है।

यह सीरीज 4 अप्रैल को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में शुरू हुई थी और सितंबर में बेंगलुरु के एबीजी फाउंडेशन में 16वें चरण के साथ खत्म होगी। इस साल प्रत्येक एथलीट एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाइंग मार्क हासिल करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में ये मीट उनके लिए मददगार साबित होगी।

नतीजे

मेंस:

100 मीटर: डोंडापति एम (ओडिशा) 10.56 सेकेंड, विग्नेश ए (मध्य प्रदेश) 10.73 सेकेंड, शिव कुमार सोरेन (झारखंड) 10.80 सेकेंड।

200 मीटर: अस्तिक प्रधान (ओडिशा) 21.29 सेकेंड, डोंडापति एम (ओडिशा) 21.41 सेकेंड, आर्यन एक्का (ओडिशा) 21.90 सेकेंड।

400 मीटर: मिजो चाको कुरियन (एयर फोर्स) 46.52 सेकेंड, तुषार कांति मन्ना (नेवी) 46.82 सेकेंड, बुद्धदेव बाउरी (पश्चिम बंगाल) 47.29 सेकेंड।

800 मीटर: श्याम मिलन बिंद (उत्तर प्रदेश) 1:49.93 सेकेंड, साहिल खान (राजस्थान) 1:51.90 सेकेंड, एमडी महासिन (पश्चिम बंगाल) 1:53.51 सेकेंड।

5,000 मीटर: रवि गुलिया (रेलवे स्पोर्ट्स) 14:09.94 सेकेंड, अजय (हरियाणा) 14:19.79 सेकेंड, सतीश कुमार (उत्तर प्रदेश) 14:23.80 सेकेंड।

डिस्कस थ्रो: उज्ज्वल (हरियाणा) 48.57 मीटर, निर्मल जेना (ओडिशा) 46.71 मीटर, हरप्रीत सिंह (पंजाब) 43.87 मीटर।

भाला फेंक: अनिल रोहिदास (अखिल भारतीय पुलिस) 62.55 मीटर, अमित मजूमदार (पश्चिम बंगाल) 62.18 मीटर, मनीष सिंह (बिहार) 61.01 मीटर।

लंबी कूद: जीवनमुक्ति बिलुंग (ओडिशा) 7.28 मीटर, भूपेंदर सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) 7.17 मीटर, हेमंगा बोरगोहेन (असम) 7.07 मीटर।

विमेंस:

100 मीटर: मौसमी रॉय उत्तम (ओडिशा) 12.06 सेकेंड, स्वाति रोंगाली (जेएसडब्ल्यू) 12.20 सेकेंड, तमश्री मिश्रा (पश्चिम बंगाल) 12.32 सेकेंड।

400 मीटर: पुनिता दुरईराजन (तमिलनाडु) 56.11 सेकेंड, अदिति बनर्जी (पश्चिम बंगाल) 56.96 सेकेंड, गुरदीप कौर (पंजाब) 58.30 सेकेंड।

5,000 मीटर: संजीवनी जाधव (महाराष्ट्र) 16:47.16 सेकेंड, हरमिलन बैंस (चंडीगढ़) 16:47.43 सेकेंड, सोनम परमार (आईओसीएल) 16:49.34 सेकेंड।

लंबी कूद: रिंपी (असम) 6.28 मीटर, मुनमुन (असम) 5.88 मीटर, बिदिशा कुंडू (पश्चिम बंगाल) 5.85 मीटर।

मेंस अंडर-20:

100 मीटर: तिपान दास (पश्चिम बंगाल) 10.96 सेकेंड, मोहित मिस्त्री (पश्चिम बंगाल) 11.00 सेकेंड, कौशिक गोगोई (असम) 11.09 सेकेंड।

200 मीटर: मोहम्मद रेयान (ओडिशा) 22.42 सेकेंड, लास्टली सुचियांग (मेघालय) 22.50 सेकेंड, यारमनविल आर (मेघालय) 22.81 सेकेंड।

5,000 मीटर: गोपी सरोज (कर्नाटक) 14:50.24 सेकेंड, बलराम मंडल (पश्चिम बंगाल) 15:33.82 सेकेंड, नीरज नेगी (उत्तराखंड) 16:50.25 सेकेंड।

लंबी कूद: ज्योतिष्मान (असम) 6.81 मीटर, सनोयाज मंडल (पश्चिम बंगाल) 6.79 मीटर, सोहम कुमार बिस्वास (पश्चिम बंगाल) 6.76 मीटर।

जैवलिन थ्रो: देबाशीष अधिकारी (पश्चिम बंगाल) 63.17 मीटर, मनोज एस चव्हाण (महाराष्ट्र) 61.55 मीटर, नारुगोपाल बिस्वास (पश्चिम बंगाल) 59.39 मीटर।

लंबी कूद: ज्योतिष्मान (असम) 6.81 मीटर, सनोयाज मंडल (पश्चिम बंगाल) 6.79 मीटर, सोहम कुमार बिस्वास (पश्चिम बंगाल) 6.76 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score

100 मीटर: अर्चिता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) 12.13 सेकेंड, अनुष्का कर (पश्चिम बंगाल) 12.20 सेकेंड, रिया रॉय (पश्चिम बंगाल) 12.85 सेकेंड।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार