इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के पांचवें-लेग में पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में पंजाब के 31 वर्षीय अनुभवी थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को 19.97 मीटर के थ्रो के साथ अपना दबदबा बनाया। यह प्रतियोगिता पंजाब के संगरूर में आयोजित की जा रही है।

Advertisement

एशियन गेम्स के चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर, इस महीने के आखिर में रांची में होने वाली अगली बड़ी घरेलू प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ने कहा, "मेरा इस सीजन का मुख्य लक्ष्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पहुंचना है।"

Advertisement

अप्रैल की शुरुआत में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के दिल्ली-लेग में तूर का इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (21.03 मीटर) दर्ज किया गया था।

एक-दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का संगरूर-लेग, दो बार की ओलंपियन और महिलाओं की भाला फेंक में एशियन गेम्स की चैंपियन, अन्नू रानी के लिए भी आगामी चुनौतीपूर्ण सीजन के लिए अपनी तैयारी को परखने का एक अच्छा मौका था। 33 वर्षीय अन्नू ने शनिवार को 55.78 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं के भाला फेंक इवेंट में, हरियाणा की शिल्पा रानी (57.65 मीटर) पहले स्थान पर रहीं, जबकि आंध्र प्रदेश की रश्मि (56.15 मीटर) ने दूसरा स्थान हासिल किया। एयर फोर्स के हरजीत सिंह और त्रिपुरा की फातिमा बेगम इस एक-दिवसीय प्रतियोगिता में क्रमशः सबसे तेज पुरुष और महिला धावक बनकर उभरे। फातिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ भी जीती। हरियाणा की किरण पहल (54.07 सेकंड) महिलाओं की 400 मीटर दौड़ की विजेता रहीं।

परिणाम:

Advertisement

पुरुष: 100 मीटर: हरजीत सिंह (एयर फोर्स) 10.32 सेकंड, सैम वसंत एस (तमिलनाडु) 10.48 सेकंड, आदेश गरसा (ऑल इंडिया पुलिस) 10.51 सेकंड।

पुरुष: अंडर-20: 100 मीटर: टिपन दास (पश्चिम बंगाल) 10.68 सेकेंड, युवराज सिंह चिब (जम्मू और कश्मीर) 10.70 सेकेंड, जमील अली (उत्तर प्रदेश) 10.78 सेकेंड।

200 मीटर: धर्मबीर (हरियाणा) 21.49 सेकेंड, राजा बाबू (हरियाणा) 21.67 सेकेंड, सोनू चौधरी (उत्तर प्रदेश) 21.80 सेकेंड।

Advertisement

400 मीटर: प्रखर शर्मा (उत्तराखंड) 46.90 सेकेंड, यशवंत सिंह (राजस्थान) 46.92 सेकेंड, तरणदीप सिंह (पंजाब) 47.04 सेकेंड।

800 मीटर: विनोद कुमार (तेलंगाना) 1:49.62, अमित कुमार (हरियाणा) 1:50.68, शकील (राजस्थान) 1:50.81

पुरुष: अंडर-20: 800 मीटर: सूरज सिंह (उत्तराखंड) 1:53.48, देव (हरियाणा) 1:53.57, हरमनदीप सिंह (पंजाब) 1:53.67

Advertisement

1,500 मीटर: विनोद सिंह (मध्य प्रदेश) 3:48.46 सेकेंड, राहुल यादव (मध्य प्रदेश) 3:51.69, सुमित कुमार (सेना) 3:52.36 सेकेंड।

पुरुष: अंडर-20: 1500 मीटर: राहुल सरनालिया (उत्तराखंड) 3:58.88, राहुल गोदारा (राजस्थान) 3:59.05, प्रियांशु (उत्तराखंड) 3:50.20

5,000 मीटर: शरशांक एम (मध्य प्रदेश) 14:54.36 सेकेंड, राजेश मनम्या (राजस्थान) 15:02.74, संदीप पाल (उत्तर प्रदेश) 15:02.84

Advertisement

10,000 मीटर: पंकज कुमार (अखिल भारतीय पुलिस) 30:04.77, सतीश कुमार वर्मा (उत्तर प्रदेश) 30:06.88, राजेश मनम्या (राजस्थान) 30:12.13

3,000 मीटर स्टीपलचेज: प्रिंस राज मिश्रा (रेलवे स्पोर्ट्स) 9:04.26 सेकेंड, गुरलाल सिंह (सेना) 9:04.43 सेकेंड, हेमंत (हरियाणा) 9:09.54 सेकेंड।

ट्रिपल जंप: जगसीर सिंह (राजस्थान) 15.11 मीटर, आकाशित प्रताप सिंह (पंजाब) 14.99 मीटर, अजय (हरियाणा) 14.90 मीटर।

Advertisement

लंबी कूद: अमित्रा घोष (रेलवे स्पोर्ट्स) 7.85 मीटर, अविनाश कुमार (हरियाणा) 7.80 मीटर, रजत (उत्तर प्रदेश) 7.55 मीटर।

पुरुष: अंडर-20: लंबी कूद: दिनेश तंवर (हरियाणा) 7.11 मीटर, हर्षदीप सिंह (राजस्थान) 6.88 मीटर, अभय सिंह (बीएसएफ) 6.63 मीटर।

ऊंची कूद: गुरजीत एस (हरियाणा) 2.12 मीटर, रोहित (हरियाणा) 2.05 मीटर, सुनील कुमार (राजस्थान) 2.00 मीटर।

Advertisement

पोल वॉल्ट: आयुष तंवर (हरियाणा) 4.50 मीटर, अंशू पटेल (मध्य प्रदेश) 4.50 मीटर, दिनेश दलाल (हरियाणा) 4.50 मीटर।

हैमर थ्रो: दमनीत सिंह (रिलायंस) 68.37 मीटर, प्रवीण कुमार (राजस्थान) 64.98 मीटर, अजय कुमार (हरियाणा) 62.54 मीटर।

गोला फेंक: तजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 19.97 मीटर, संयम (हरियाणा) 19.09 मीटर, करणवीर सिंह (पंजाब) 18.79 मीटर।

Advertisement

भाला फेंक: रोहित यादव (रेलवे स्पोर्ट्स) 78.82 मीटर, विपुल यादव (राजस्थान) 76.31 मीटर, अर्शदीप सिंह (पंजाब) 76.29 मीटर।

महिला: 100 मीटर: फातेमा बेगम (त्रिपुरा) 11.98 सेकेंड, प्रीत कौर (पंजाब) 12.30 सेकेंड, डोना ढाकेड़ (राजस्थान) 12.31 सेकेंड।

महिला: अंडर-20: 100 मीटर: लवजोत कौर (पंजाब) 12.35 सेकेंड, शुभनीत कौर (पंजाब) 12.67 सेकेंड, वंदना कुमारी (राजस्थान) 13.12 सेकेंड।

Advertisement

200 मीटर: फातिमा बेगम (त्रिपुरा) 23.97 सेकेंड, कुसुम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) 24.08 सेकेंड, ऋषिता कौर (राजस्थान) 24.36 सेकेंड।

400 मीटर: किरण पहल (हरियाणा) 54.07 सेकेंड, रमा तंवर (राजस्थान) 55.71 सेकेंड, किरणपाल कौर (पंजाब) 55.98 सेकेंड।

महिला: अंडर-20: 800 मीटर: सेहनूर बावा (पंजाब) 2:13.03, दीपिका (राजस्थान) 2:14.76, हरप्रीत कौर (पंजाब) 2:21.66

Advertisement

महिला: अंडर-20: 1500 मी: स्नेहल खरात (महाराष्ट्र) 4:32.63, नैंसी चौधरी (हिमाचल प्रदेश) 4:52.82, एनी टोप्पो (दिल्ली) 5:18.68

1,500 मीटर: प्रीति यादव (मध्य प्रदेश) 4:37.53 सेकेंड, शिवानी हुडा (अखिल भारतीय पुलिस) 4:42.61 सेकेंड, संगम (दिल्ली) 5:21.50

5,000 मीटर: अनीता (हरियाणा) 17:49.56 सेकेंड, छत्रु (राजस्थान) 17:52.40 सेकेंड, श्रद्धा रजनीकांत (गुजरात) 18:02.42

Advertisement

10,000 मीटर: सोनम (दिल्ली) 35:54.70, श्रेया (उत्तर प्रदेश) 36:03,59, केएम ममता (अखिल भारतीय पुलिस) 36:08.54

3,000 मीटर स्टीपलचेज: रेबी पाल (रेलवे स्पोर्ट्स) 11:10.08 सेकेंड, खुशबू गुप्ता (उत्तर प्रदेश) 11:10.76 सेकेंड, भाग्यश्री एल (गुजरात) 11:20.33 सेकेंड।

ट्रिपल जंप: निहारिका वशिष्ठ (पंजाब) 13.13 मीटर, अर्शदीप कौर (पंजाब) 12.53 मीटर, मार्टिना इलिसियुस (मध्य प्रदेश) 12.29 मीटर।

Advertisement

ऊंची कूद: रीत राठौर (उत्तर प्रदेश) 1.80 मीटर, ख्याति माथुर (उत्तर प्रदेश) 1.78 मीटर, मंशी (रेलवे स्पोर्ट्स) 1.70 मीटर।

लंबी कूद: निधि (अखिल भारतीय पुलिस) 5.85 मीटर, सोनिया (उत्तर प्रदेश) 5.74 मीटर, अंजलि (हरियाणा) 5.58 मीटर।

पोल वॉल्ट: निधि (हरियाणा) 3.20 मीटर, शबनम (हरियाणा) 3.00 मीटर, रजनी (हरियाणा) 3.00 मीटर।

Advertisement

हैमर थ्रो: कुलविंदर कौर (रेलवे स्पोर्ट्स) 57.42 मीटर, निथ्या बी (तमिलनाडु) 55.39 मीटर, हकीकत ग्रेवाल (पंजाब) 53.89 मीटर।

शॉट पुट: मनप्रीत कौर (रेलवे स्पोर्ट्स) 17.33 मीटर, विधि (उत्तर प्रदेश) 16.35 मीटर, योगिता (एनसीओई पटियाला) 16.18 मीटर।

हैमर थ्रो: कुलविंदर कौर (रेलवे स्पोर्ट्स) 57.42 मीटर, निथ्या बी (तमिलनाडु) 55.39 मीटर, हकीकत ग्रेवाल (पंजाब) 53.89 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भाला फेंक: शिल्पा रानी (हरियाणा) 57.65 मीटर, रश्मी के (आंध्र प्रदेश) 56.15 मीटर, अन्नू रानी (रेलवे स्पोर्ट्स) 55.78 मीटर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार