24 सदस्यों वाली भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेल्जियम के अपने एक्सपोजर टूर के लिए रवाना हुई। इस टूर के मुकाबले 7 से 17 जुलाई तक खेले जाने हैं।

Advertisement

नए हेड कोच फ्रेडरिक सोयेज के मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम एशिया कप और अन्य अहम इंटरनेशनल टूर्नामेंटों की तैयारियों के तहत यूरोप दौरे पर छह मैच खेलेगी। इस दौरे में भारत ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगा, जबकि जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगा। इनमें से पांच मुकाबले बेल्जियम के वावरे स्थित बेल्फियस हॉकी एरिना में आयोजित होंगे, जबकि अंतिम मैच एंटवर्प के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Advertisement

यह यूरोप दौरा कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में भारतीय जूनियर टीम का पहला विदेशी दौरा होगा। इसके साथ ही, यह इस साल के अंत में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान टीम को मजबूत यूरोपीय देशों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर का अनुभव हासिल होगा। वहीं, कोचिंग स्टाफ को टीम के संयोजन और खेल की रणनीति को परखने तथा जूनियर एशिया कप से पहले अंतिम तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

डिफेंडर अनमोल एक्का को एक्सपोजर टूर के लिए कप्तानी सौंपी गई है। गोलकीपिंग यूनिट में विवेक लाकड़ा और कुणाल तेवतिया शामिल हैं। डिफेंसिव लाइन में कप्तान अनमोल एक्का, रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, प्रशांत बारला, संजीत तिर्की और वी. मणिमारन हैं।

मिडफील्ड में अदरोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मुकेश टोप्पो, मन्नू मलिक और ऋतिक लाकड़ा होंगे। फॉरवर्ड लाइन में अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, अर्जुन हरगुडे, आर्यन जेस, लवनूर सिंह, मोहम्मद कोनैन दाद और गुरुसेवक सिंह शामिल हैं। खास बात यह है कि टीम के चार सदस्य—अनमोल एक्का, अदरोहित एक्का, अजीत यादव और रोहित कुल्लू—उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे जिसने एफआईएच मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

टीम:

Advertisement

गोलकीपर: विवेक लाकड़ा, कुणाल तेवतिया

डिफेंडर: अनमोल एक्का, रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, प्रशांत बारला, संजीत तिर्की, वी. मणिमारन

गोलकीपर: विवेक लाकड़ा, कुणाल तेवतिया

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फॉरवर्ड: अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, अर्जुन हरगुडे, आर्यन जेस, लवनूर सिंह, मोहम्मद कोनैन दाद, गुरुसेवक सिंह

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार