भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम 5-14 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। इस दौरे पर वह स्कॉटलैंड सीनियर महिला, इंग्लैंड अंडर-21, यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 और बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेलेगी।

Advertisement

भारतीय टीम स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में टूर की शुरुआत करेगी, जहां 5 और 6 जुलाई को यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के पेफरमिल प्लेइंग फील्ड्स में स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के लिलेशाल जाएगी, जहां लिलेशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में 5 मुकाबले खेलेगी।

Advertisement

भारत का मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 से होगा, जबकि इंग्लैंड अंडर-21 के खिलाफ मैच 9 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। टूर का समापन 14 जुलाई को बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ मुकाबले के साथ होगा।

यह टूर नव नियुक्त कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में टीम का पहला बड़ा इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा, जो भविष्य के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए टीम की तैयारियों का एक अहम हिस्सा होगा।

कोच टिम व्हाइट ने कहा, "यह टूर हमारे खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन इंटरनेशनल टीमों के खिलाफ खेलने और हॉकी के अलग-अलग स्टाइल का अनुभव करने का एक शानदार मौका है। वर्ल्ड-क्लास जूनियर प्रोग्राम और स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ मैच सीखने और आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेंगे। एक ग्रुप के तौर पर, हम खिलाड़ियों के विकास को जारी रखने और सबसे ऊंचे लेवल पर लगातार मुकाबला करने के लिए जरूरी बुनियाद को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस तरह के टूर युवा एथलीट्स को अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से ढलने, आत्मविश्वास बढ़ाने और मुश्किल हालात में खेल की समझ विकसित करने में मदद करने के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे खिलाड़ियों को सीनियर नेशनल टीम में भविष्य में जाने के लिए जरूरी अनुभव भी मिलेगा। हम एक अच्छे टूर और हर मैच का पूरा फायदा उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।"

भारत के यूके टूर का शेड्यूल:

Advertisement

5 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम (एडिनबर्ग)।

6 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम (एडिनबर्ग)।

8 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 (लिलेशॉल)।

Advertisement

9 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम इंग्लैंड अंडर-21 (लिलेशॉल)।

11 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 (लिलेशॉल)।

9 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम इंग्लैंड अंडर-21 (लिलेशॉल)।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

14 जुलाई: इंडिया अंडर-21 बनाम बेल्जियम अंडर-21 (लिलेशॉल)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार