Kho Kho World Cup: भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया पहले खो खो विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रामजी कश्यप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ खेले गए फाइनल में 54-36 से जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को मात दी थी। महिला टीम ने 78-40 से नेपाल को हराया।

Advertisement

रामजी कश्यप ने पहले अटैक करते हुए नेपाल के सूरज पुजारा को बेहतरीन स्काईडाइव दिया। इसके बाद सुयश गरगेट ने भारत साहू को छकाकर भारत को महज चार मिनट में 10 अंक दिलाए। स्काईडाइव मेन इन ब्लू के नाम रहा और इससे टीम को पहले टर्न में शानदार शुरुआत मिली, जिससे उनके विरोधियों को ड्रीम रन से रोका जा सका। टर्न के आखिर में स्कोरलाइन भारतीयों के पक्ष में 26-0 थी, जो टीम के लिए एक शानदार शुरुआत रही।

टर्न 2 के दौरान नेपाल की टीम इंडिया के लेवल की बराबरी नहीं कर पाई। हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया को एक भी ड्रीम रन स्कोर करने से रोका। आदित्य गणपुले और कप्तान प्रतीक वाईकर ने इस टर्न में टीम को आगे बढ़ाया और जनक चंद तथा सूरज पुजारा जैसे खिलाड़ियों के नियमित टच के बावजूद टीम ने दूसरे हाफ में 26-18 की बढ़त बनाए रखी।

टर्न 3 में भारत अपने पूरी लय में नजर आया। टीम ने पूरे समय अटूट आत्मविश्वास दिखाया। कप्तान प्रतीक वाईकर ने कई स्काईडाइव के साथ मैट पर चमक बिखेरी। उन्हें टूर्नामेंट के स्टार रामजी कश्यप का पूरा साथ मिला। इसके अलावा आदित्य गणपुले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को 54-18 तक पहुंचाया।

टर्न 4 के दौरान नेपाल के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करने के लिए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक बार फिर प्रतीक वाईकर और सचिन भार्गो के नेतृत्व में डिफेंडर बहुत मजबूत साबित हुए। मेहुल और सुमन बर्मन भी उतने ही प्रभावशाली थे और उन्होंने अपना योगदान देते हुए टीम इंडिया के लिए जीत सुनिश्चित कर दी। आखिर में स्कोर 54-36 था।

Advertisement

टीम इंडिया का चैंपियनशिप तक का सफर शानदार रहा। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया, जिसकी शुरुआत ग्रुप चरणों में ब्राजील, पेरू और भूटान पर जीत के साथ हुई थी। उनकी यह स्पीड नॉकआउट राउंड तक जारी रही, जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया।

खो खो विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्तल तथा संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।

टीम इंडिया का चैंपियनशिप तक का सफर शानदार रहा। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया, जिसकी शुरुआत ग्रुप चरणों में ब्राजील, पेरू और भूटान पर जीत के साथ हुई थी। उनकी यह स्पीड नॉकआउट राउंड तक जारी रही, जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार