Yasar Dogu International Tournament: भारतीय महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मंच पर अपना दबदबा कायम रखा है। तुर्की में आयोजित 'यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट' में भारत ने छह महिला पहलवानों का दल भेजा, जिसने शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

छह में से पांच भारतीय महिला पहलवानों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पदक जीते हैं, जिसके साथ भारत ओवरऑल टीम रैंकिंग में उप-विजेता रहा।

Advertisement

यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में केवल छह पहलवानों ने हिस्सा लिया, लेकिन इसके बावजूद भारत ने यहां दमदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में मेजबान तुर्की ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

भारत की ओर से पुष्पा ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि नेहा ने 57 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

वहीं, मनीषा ने 62 किलोग्राम वर्ग में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्षिता ने 72 किलोग्राम वर्ग में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इनके अलावा नीलम ने भी पदक जीतने में योगदान दिया है। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, जिससे भारतीय दल का प्रदर्शन सफल रहा।

Advertisement

इससे पहले, भारतीय अंडर-17 पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते, लेकिन ओवरऑल टीम रैंकिंग में टॉप-3 से बाहर रहे।

भारतीय फ्रीस्टाइल दल ने धैर्य, दृढ़ संकल्प और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल किए।

हालांकि, टीम टॉप-3 में जगह बनाने से चूक गई और ट्रॉफी नहीं जीत सकी, लेकिन एथलीट्स का प्रदर्शन, विशेष रूप से भारी वजन श्रेणियों में, असाधारण और सराहनीय रहा।

Advertisement

भारत की ओर से 65 किलोग्राम वर्ग में गौरव पुनिया, 92 किलोग्राम में अर्जुन रुहिल और 110 किलोग्राम में लैकी ने स्वर्ण पदक जीते।

हालांकि, टीम टॉप-3 में जगह बनाने से चूक गई और ट्रॉफी नहीं जीत सकी, लेकिन एथलीट्स का प्रदर्शन, विशेष रूप से भारी वजन श्रेणियों में, असाधारण और सराहनीय रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार