भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम चार मुकाबलों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी। यह सीरीज 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में खेली जाएगी। इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम बताया जा रहा है।
माना जा रहा है कि भारत-अर्जेंटीना के बीच होने वाली यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है। सीरीज का पहला मुकाबला 13, दूसरा मैच 14, तीसरा मैच 16 और अंतिम मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाना है। यह दौरा बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 और एशियाई खेलों से पहले भारत की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम समझा जा रहा है।
भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम चार मुकाबलों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी। यह सीरीज 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में खेली जाएगी। इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम बताया जा रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस दौरे के बारे में बात करते हुए भारतीय मुख्य कोच सजोर्ड मारिन ने कहा, "हम 24 खिलाड़ियों की टीम के साथ अर्जेंटीना जा रहे हैं और यह एक बहुत ही सोच-समझकर लिया गया फैसला है। इस दौरे का मकसद ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका देना है। अर्जेंटीना दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है और वहां का माहौल हमें यह समझने में काफी मदद करेगा कि हर खिलाड़ी किस स्थिति में है। हम यह देखना चाहते हैं कि जब सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी तब कौन सी खिलाड़ी आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेती है। इस टीम में जगह बनाने के लिए आपको सबसे पहले यह साबित करना होगा कि आप एक टीम प्लेयर हैं। व्यक्तिगत काबिलियत जरूरी है, लेकिन अगर आप टीम के साथ तालमेल नहीं बैठा पाते और एक-दूसरे के लिए मिलकर काम नहीं करते, तो इस टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा।"