हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला हॉकी टीम आने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिए 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाला है।

Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम 26 से 30 मई तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी। पहले दो मैच 26 और 27 मई को खेले जाएंगे, जबकि बाकी दो मैच 29 और 30 मई को खेले जाएंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, टीम न्यूजीलैंड जाएगी, जहां टीम नेशंस कप से पहले अभ्यास मैच खेलेगी।

साल की शुरुआत में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना का दौरा किया था। दौरे पर भारतीय टीम 4 मैच खेली थी जिसमें से 2 में जीत दर्ज किया था। इस यादगार दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। अर्जेंटीना दौरे के बाद भारतीय टीम साई बेंगलुरु में नेशनल कैंप में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारने पर काम कर रही है।

आनंदना, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के सपोर्ट से, टीम के ड्रैग-फ्लिकर 26 मई से 21 जून तक पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) और ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में डच लेजेंड ताके ताकेमा के साथ एक स्पेशल ड्रैगफ्लिक ट्रेनिंग क्लिनिक में भी जाएंगे।

साल की शुरुआत में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना का दौरा किया था। दौरे पर भारतीय टीम 4 मैच खेली थी जिसमें से 2 में जीत दर्ज किया था। इस यादगार दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। अर्जेंटीना दौरे के बाद भारतीय टीम साई बेंगलुरु में नेशनल कैंप में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारने पर काम कर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा कि यह टूर न्यूजीलैंड जाने से पहले टीम को कंडीशन के हिसाब से ढलने में कैसे मदद करेगा। लंबी फ्लाइट लेने के बजाय हमने सफर को टुकड़ों में किया ताकि माहौल के हिसाब से ढलने का काम तेजी से हो सके। न्यूजीलैंड में मौसम ज्यादा ठंडा होता है और ऑस्ट्रेलिया (पर्थ) में हालात भी उसके करीब होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार