भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने महिला पहलवान विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी के फैसले का स्वागत किया है और उन्हें नियमानुसार हर सुविधा देने की घोषणा की है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, "भारतीय कुश्ती संघ विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी का स्वागत करता है। नियमानुसार उन्हें सारी सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रायल की जो भी प्रक्रिया चयन के लिए अपनाई जाती है, उसी आधार पर उनका चयन होगा।"

Advertisement

संजय सिंह 12 से 14 दिसंबर तक वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स में चल रही कुश्ती की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अहमदाबाद में मौजूद हैं।

इस आयोजन के संबंध में उन्होंने कहा, "वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय कुश्ती संघ द्वारा सीनियर पहलवानों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। कुल 28 टीमें हैं जो अलग-अलग राज्यों से आई हैं। इसमें एक टीम रेलवे और एक सेना की है। एथलीट और सहयोगी स्टाफ मिलाकर लगभग 1,000 के करीब लोग आए हुए हैं। सभी राज्यों से फेडरेशन के लोग भी आए हुए हैं। आयोजन बहुत अच्छा हो रहा है। आयोजन से पहले मैं इस जगह को देखने आया था और संतुष्ट होने के बाद ही वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स को मेजबानी दी गई। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा है।"

संजय सिंह ने कहा, "इतना अच्छा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाने और खिलाड़ियों को इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खेल मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी अहमदाबाद में ही करनी है। इसलिए अधिकांश खेल अब अहमदाबाद में आयोजित होंगे। इससे यहां की सुविधाओं की एक तरह से जांच हो जाएगी।

Advertisement

संजय सिंह ने कहा, "इतना अच्छा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाने और खिलाड़ियों को इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खेल मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सचिव आईडी नानावती ने आईएएनएस से कहा, "यह सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप है। इसमें महिला और पुरुष दोनों हिस्सा ले रहे हैं। महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती शुक्रवार को संपन्न हो गई। शनिवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल आयोजित होगी। रविवार को पुरुषों की ग्रीको रोमन स्टाइल होगी। सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अनुभव रखने वाले 30 रेफरी को बुलाया गया है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार