कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन और अरुंधति चौधरी फिनलैंड के टाम्परे में होने वाले 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर टूर्नामेंट में 14 सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी दल का नेतृत्व करेंगी। इस टूर्नामेंट के जरिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) का मकसद अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले मुक्केबाजों की संख्या बढ़ाना है।

टाम्परे बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में पुरुषों के 10 और महिलाओं के 7 एलीट वेट कैटेगरी (भार वर्ग) में मुकाबले होंगे। यह इवेंट 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा, जबकि मुख्य प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच होगी। पहले दिन शुरुआती मुकाबले होंगे, 31 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 1 नवंबर को फाइनल खेले जाएंगे।

भारतीय टीम में मुख्य रूप से जैस्मिन (महिलाओं की 57 किग्रा कैटेगरी) और अरुंधति (70 किग्रा कैटेगरी) शामिल हैं। इस टीम का चयन उन मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के लिए किया गया है, जो भारत की ओलंपिक वेट कैटेगरी में तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा, इसमें उन ओलंपिक कैटेगरी के शीर्ष मुक्केबाज भी शामिल हैं, जो एशियन गेम्स के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं।

बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का मौका देगी और साथ ही ओलंपिक वेट कैटेगरी में देश की मजबूती को बढ़ाएगी।

अजय सिंह ने कहा, "टैमर टूर्नामेंट हमारे मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने और मजबूत विरोधियों के खिलाफ खुद को आजमाने का एक अहम मौका देता है। हमारा ध्यान ओलंपिक वेट कैटेगरी में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय मुक्केबाजों को सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अनुभव मिल सके। इस तरह के टूर्नामेंट इसी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।"

पुरुष टीम में पवन बर्तवाल (55 किग्रा), हुसामुद्दीन मोहम्मद (60 किग्रा), विवेक मीणा (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), अक्षय (80 किग्रा), बोबिन चौहान (90 किग्रा) और चेतन चौधरी (90 प्लस किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में, तनु (51 किग्रा), आरती धरियाल (54 किग्रा), जैस्मिन (57 किग्रा), दिशा विजय पाटिल (60 किग्रा), अंकुशिता बोरो (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और इमरोज खान (75 किग्रा) देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टैमर टूर्नामेंट 1977 से हर साल आयोजित किया जा रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कैलेंडर का एक अहम हिस्सा बन चुका है। भारतीय दल 'वर्ल्ड बॉक्सिंग' के नियमों के तहत मुकाबला करेगा। इस टूर्नामेंट से भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ रिंग में खेलने का बहुमूल्य अनुभव मिलेगा।

पुरुष टीम में पवन बर्तवाल (55 किग्रा), हुसामुद्दीन मोहम्मद (60 किग्रा), विवेक मीणा (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), अक्षय (80 किग्रा), बोबिन चौहान (90 किग्रा) और चेतन चौधरी (90 प्लस किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में, तनु (51 किग्रा), आरती धरियाल (54 किग्रा), जैस्मिन (57 किग्रा), दिशा विजय पाटिल (60 किग्रा), अंकुशिता बोरो (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और इमरोज खान (75 किग्रा) देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार