ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स गेम्स में क्लैश रोयाल के फाइनल में अनुहित गोसाला ने कजाकिस्तान के मिरास को 3-2 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत ने डीओटीए 2 में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि तुर्की ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

Advertisement

क्लैश रोयाल में, भारत ने सबसे पहले लोअर ब्रैकेट के फाइनल में यूएसए को हराया और एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 के करीबी स्कोर से जीत हासिल कर ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई। कजाकिस्तान ने एक दिन पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी, जब उन्होंने अपर ब्रैकेट के फाइनल में भारत को 2-0 से हराया था। फाइनल मुकाबले में, कई उतार-चढ़ाव भरे मैचों के बाद, अनुहित गोसाला ने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की और टीम इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement

डीओटीए 2 में, टीम इंडिया को लोअर ब्रैकेट के फाइनल में मंगोलिया से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष किया। ग्रैंड फाइनल में, तुर्की ने मंगोलिया को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जीत पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया के क्लैश रोयाल गोल्ड मेडलिस्ट गोसाला ने कहा, "यह पल किसी सपने जैसा है। भारत में, अपने घरेलू दर्शकों के सामने ग्रैंड फाइनल जीतना इस पल को और भी ज्यादा भावुक बना देता है। हमारी तैयारी जोरदार थी, दबाव बहुत ज्यादा था। हर मैच ने मेरी क्षमताओं की कड़ी परीक्षा ली, लेकिन यही बात इस जीत को इतना खास बनाती है। दर्शकों की तालियां सुनना, उस जोश को महसूस करना, और अपने देश के लिए यह खिताब जीतना एक ऐसा गर्व है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह जीत भारत के लिए है, और उन सभी लोगों के लिए है जो हम पर विश्वास करते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जीत कई और लोगों को हमारे नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।"

डीओटीए 2 में, टीम इंडिया को लोअर ब्रैकेट के फाइनल में मंगोलिया से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष किया। ग्रैंड फाइनल में, तुर्की ने मंगोलिया को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स गेम्स मुंबई का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में मुंबई ने 19 देशों के 48 बेहतरीन एथलीटों की मेजबानी की। इसके साथ ही जीईजी मुंबई वर्ल्ड फाइनल्स का समापन हो गया। अब 2026 के ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी लॉस एंजिल्स को सौंप दी गई है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार