भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी। मुख्य कोच पामेला कोंटी ने इन मुकाबलों के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। ये तीनों मैच सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में खेले जाएंगे।

Advertisement

एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारी कर रही भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची। पिछले महीने वे मेजबान टीम के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलने के लिए यांगून गई थीं। भारतीय टीम ने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहां से लौटने के बाद कोच पामेला कोंटी की टीम ने बेंगलुरु में अपना ट्रेनिंग कैंप जारी रखा था। टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबलों में से पहले मैच में म्यांमार पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की थी। ​​

Advertisement

प्रितिका बर्मन ने दोनों गोल करके अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाफ-टाइम से ठीक पहले और फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया। भारत ने एक संयमित और संतुलित प्रदर्शन किया था, जिसमें अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा की अगुवाई में मजबूत डिफेंस भी देखने को मिला था, जबकि गोलकीपर मुन्नी ने कोई गोल न होने दिया था। सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप बी में 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान का सामना करेगा।

रूस के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-17 महिला टीम

गोलकीपर- मुन्नी, शेल्ना मारिया साजित, तंफासाना देवी कोनजेंगबम।

डिफेंडर- एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकरा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तानिया देवी तोनामबम।

Advertisement

मिडफील्डर- अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की।

फॉरवर्ड- अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस।

कोचिंग स्टाफ

Advertisement

मुख्य कोच- पामेला कोंटी

सहायक कोच- विन्सेन्ज़ो कोंटी और निवेथा रामदॉस

गोलकीपिंग कोच- मारियो एगुइर

Advertisement

स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच- अमित यादव

भारत-रूस के तीन फ्रेंडली मुकाबलों का कार्यक्रम

रूस बनाम भारत: 11 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)

Advertisement

भारत-रूस के तीन फ्रेंडली मुकाबलों का कार्यक्रम

Also Read: LIVE Cricket Score

रूस बनाम भारत: 17 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार