Indonesia Open: शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय मंगलवार को यहां अपने-अपने शुरूआती दौर के मैचों में जीत दर्ज करने के बाद बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 इवेंट इंडोनेशिया ओपन के राउंड 16 में पहुंच गए।

Advertisement

दुनिया में 13वें स्थान पर काबिज सिंधु ने दुनिया की नौवें नंबर की इंडोनेशियाई ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग पर 21-19, 21-15 से जीत हासिल की, जिनसे वह पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हार गई थी।

Advertisement

इंडोनेशियाई शटलर ने इससे पहले फाइनल में जीत के साथ सिंधु को मैड्रिड स्पेन मास्टर्स खिताब से वंचित कर दिया था।

इस जीत के साथ, भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशियाई के खिलाफ अपने दो मैचों की हार का सिलसिला समाप्त कर दिया और अपने करियर रिकॉर्ड को 8-2 तक बढ़ा दिया।

दूसरे दौर में सिंधू का सामना विश्व की नंबर तीन चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से होगा, जो मौजूदा इंडोनेशिया ओपन चैंपियन भी हैं।

पुरुष एकल स्पर्धा में, प्रणय ने विश्व नंबर 11 जापान के केंटा निशिमोतो पर 21-16, 21-14 से आसान जीत दर्ज की, उनका अगला मुकाबला हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग के साथ होगा, जिन्होंने दो बार के विश्व चैंपियन जापान के केंटो मोमोटा को शुरूआती दौर में हराया।

Advertisement

हालांकि, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी अपने शुरूआती मैच में रिन इवानगा और की नकानिशी की जापानी जोड़ी से 22-20, 12-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गई।

इस सीजन में बीडब्लूयह वल्र्ड टूर टूर्नामेंट में यह इस जोड़ी की चौथी सीधे पहले राउंड में हार थी।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई और उन्हें मलेशियाई ओंग यू सिन और टियो ई यी के हाथों 21-12, 6-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार