IOC Chairman: अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), तमिलनाडु सरकार और सिंगापुर शतरंज महासंघ ने विश्व शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अपनी बोलियां दी हैं। फिडे या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

Advertisement

खिताबी मुकाबला भारतीय ग्रैंडमास्टर और युवा चैलेंजर डी गुकेश तथा मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन के बीच होगा।

Advertisement

फिडे के सीईओ ग्रैंडमास्टर एमिल सुतोवस्की ने 'आईएनएस' से कहा,"चेन्नई(तमिलनाडु सरकार), अपने देश की सरकार से समर्थित सिंगापुर शतरंज महासंघ और एआईसीएफ ने अपनी बोलियां जमा कराई हैं। ''

सुतोवस्की ने कहा, ''तीनों पूरी तरह गंभीर हैं और फिडे मापदंडों को पूरा करते हैं। "

उनके अनुसार फिडे की परिषद अगले सप्ताह बैठक कर चर्चा करेगी। सुतोवस्की ने कहा, ''सभी बोलियां मजबूत हैं। हमें उनकी ध्यान से समीक्षा करने के लिए और समय की जरूरत है । जून में इसका अंतिम फैसला हो जाएगा।

बोली जमा कराने की अंतिम तारीख 31 मई को समाप्त हो गयी है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि भारत से तमिलनाडु सरकार और एआईसीएफ द्वारा प्रतिस्पर्धी बोलियां लगाई जा रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों खिलाड़ियों की इच्छा है कि खेल स्थल के बारे में पता लगाया जाए, सुतोवस्की ने कहा: "हमने इस सवाल के साथ खिलाड़ियों से संपर्क नहीं किया है। कई तुलनीय बोलियां होने पर हम ऐसा कर सकते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार