Chennaiyin FC: चेन्नइयन एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी शनिवार को शाम 5:00 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में भिड़ेंगी, तो दोनों टीमों का लक्ष्य जीत से अपने अभियान को मजबूती देना होगा।

Advertisement

ईस्ट बंगाल एफसी आठ मैचों में एक जीत, एक ड्रा और छह हार से चार अंक लेकर 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठी है। हालांकि ईस्ट बंगाल ने अपने पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 हराकर इस सीजन में जीत का स्वाद चखा था। वहीं, चेन्नइयन एफसी 10 मैचों में तीन जीत, तीन ड्रा और चार हार से 12 अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है। वो लगातार दो हार का सिलसिला खत्म करके जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

Advertisement

चेन्नइयन एफसी को वापसी की तलाश

कोलकाता क्लबों के खिलाफ रिकॉर्ड: चेन्नइयन एफसी ने कोलकाता के क्लबों के खिलाफ अपने पिछले दो आईएसएल मैच 0-1 के समान स्कोरलाइन से गंवाए हैं, जब वे 26 सितंबर, 2024 को मोहम्मडन एससी से और फिर 30 नवंबर, 2024 को मोहन बागान सुपर जायंट से हारे थे।

कम गोल: मरीना मचान्स अपने पिछले दो मैचों में गोलरहित रहे हैं, जो दिसंबर 2023-फरवरी 2024 के बीच उनके पिछले खराब प्रदर्शन को दोहराता है, जब वे लगातार तीन मुकाबलों में गोल नहीं कर पाए थे।

ईस्ट बंगाल एफसी की डिफेंस

Advertisement

क्लीन शीट: ईस्ट बंगाल एफसी ने इस सीजन में पहली बार लगातार दो क्लीन शीट हासिल की है, जो उनकी डिफेंसिव मजबूती दिखाता है।

डिफेंडर अनवर: अनवर अली ने इस सीजन में तीन मैचों में 8+ क्लीयरेंस दर्ज किए हैं, जो स्टीफन एजे और एलेक्स साजी के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।

आमने-सामने

Advertisement

आईएसएल में दोनों टीमों के बीच आठ मुकाबले हुए हैं, जिसमें से चेन्नइयन एफसी ने दो बार जीत हासिल की है जबकि ईस्ट बंगाल एफसी एक मैच जीती है। पांच मैच ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

चेन्नइयन एफसी के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल को पूरा भरोसा है कि उनकी टीम हालिया असफलताओं के बावजूद, अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “हम अभी भी अच्छी स्थिति में हैं। इसलिए मैं आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि आगामी मुकाबले घर पर हैं और हम पूरे अंक बटोर करके खुद को प्लेऑफ स्थानों पर वापस लाने की कोशिश कर सकते हैं। यही हमारी कोशिश रहेगी।”

Advertisement

कोच कॉर्नर

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार