Chennaiyin FC: चेन्नइयन एफसी बुधवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में हैदराबाद एफसी का सामना करने के लिए तैयार है।

Advertisement

अपने पिछले तीन मुकाबले हारने वाली इन दोनों टीमों को जीत की पटरी पर आने के लिए तत्काल लय पकड़ने की आवश्यकता है। चेन्नइयन एफसी 11 मैचों में तीन जीत, तीन ड्रा और पांच हार से 12 अंक लेकर तालिका नौवें स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद एफसी ने 10 मैचों में दो जीत, एक ड्रा और सात हार से सात अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है।

Advertisement

चेन्नइयन एफसी को फिर से गोल की तलाश

गोल सूखा: चेन्नइयन एफसी ने इस सीजन में 11 मैचों में 16 गोल किए हैं, लेकिन वो अपने पिछले तीन मैचों में गोल नहीं कर पाई हैं।

ओवेन कॉयल की उपलब्धि: कॉयल चेन्नइयन एफसी के लिए 50 आईएसएल मैच पूरे करने वाले पहले कोच बनेंगे। कॉयल ने 49 मैचों में 19 जीते और नौ ड्रा खेले हैं। लीग में उनकी जीत दर 38.8 प्रतिशत है।

हैदराबाद एफसी को दोनों छोर पर समस्याएं ठीक करने की जरूरत

Advertisement

मजबूती की जरूरत: हैदराबाद एफसी (11) ने आईएसएल 2024-25 के पहले चरण में अन्य टीमों की तुलना में अधिक गोल खाए हैं।

गोल जमाने में सुस्ती? हैदराबाद एफसी अपने पिछले छह मैचों में से चार में गोल नहीं कर पाई है।

आमने-सामने

Advertisement

आईएसएल में दोनों टीमों ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें हैदराबाद एफसी और चेन्नइयन एफसी ने चार-चार मैच जीते हैं। तीन मुकाबले ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

चेन्नइयन एफसी के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल ने कहा कि वह हैदराबाद एफसी की टीम का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा, “हैदराबाद एफसी के पास कुछ बहुत अच्छे विदेशी खिलाड़ी और कुछ प्रतिभाशाली भारतीय हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन हम पहले मिनट से ही सकारात्मक खेलकर जीतने की कोशिश करेंगे।”

Advertisement

कोच कॉर्नर

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार