Mohammedan SC: मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत तलाश रही है, जिसके लिए ब्लैक पैंथर्स बुधवार को शाम 7:30 बजे अपने घरेलू मैदान किशोर भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेंगे।

Advertisement

मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष स्तर की इस लीग में पहली बार अभियान में उतरी है, लेकिन वो सात मैचों में एक जीत, दो ड्रा और चार हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है। वहीं, ब्लूज ने इस सीजन में जोरदार वापसी की है। बेंगलुरू एफसी आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रा और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी मोहम्मडन स्पोर्टिंग

घरेलू जीत की तलाश: मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती चार मुकाबलों में एक ड्रा खेला और तीन हारे हैं। कोई भी टीम शुरुआती पांच घरेलू मैचों में जीत के बिना नहीं रही है, यह ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड होगा जिसे एंड्री चेर्निशोव और उनके ब्लैक पैंथर्स बुधवार को बचना चाहेंगे।

सुस्त शुरुआत: मोहम्मडन ने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में चार गोल खाए हैं, जो आईएसएल 2024-25 सीजन में सभी टीमों में सबसे अधिक है। वहीं, बेंगलुरू एफसी ने इस अवधि में चार गोल किए हैं।

बेंगलुरू एफसी के लिए आशाजनक संकेत

Advertisement

ढेर सारे अंक: इस मैच में जीत से ऐसा दूसरी बार होगा जब ब्लूज आईएसएल सीजन के अपने शुरुआती नौ मैचों के बाद 20+ अंक हासिल करेंगे।

नई-नवेली टीम के खिलाफ बेहतर करने की जरूरत: ब्लूज ने आईएसएल में पहली बार किसी टीम का सामना करते हुए पिछले पांच मुकाबलों में दो ड्रा खेले और दो हारे।

आमने-सामने

Advertisement

यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा।

कोच कॉर्नर

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव ने ब्लूज और इस सीजन में उनकी खेल शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हम वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे। वो बहुत मजबूत है और उसने सीजन की शानदार शुरुआत की है। उनकी फुटबॉल शैली उन्हें आईएसएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनाती है।”

Advertisement

कोच कॉर्नर

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार