बेंगलुरू एफसी शनिवार को शाम 7:30 बजे श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 प्लेऑफ के पहले सिंगल-लेग नॉकआउट मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी की मेजबानी करेगी। ब्लूज ने 24 मैचों में 11 जीत, पांच ड्रा और आठ हार से 38 अंक लेकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आइलैंडर्स ने अपने अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू एफसी पर 2-0 की जीत दर्ज करके प्लेऑफ के छठे स्थान में जगह बनाई, और अब जीत से अंतिम-चार में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

आइलैंडर्स के खिलाफ अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार बार हारने के बाद बेंगलुरू एफसी आगामी मैच में उतरेगी। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में केवल दूसरी बार भिड़ेंगी। ब्लूज ने सीजन 2022-23 के सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी। आइलैंडर्स ने बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अपने पिछले चार आईएसएल मैचों में कोई गोल नहीं खाया है और रक्षात्मक दृढ़ता दिखाई है। इस दौरान उन्होंने आठ गोल किए हैं।

Advertisement

ब्लूज की आक्रामक फॉर्म

आक्रामक निरंतरता: बेंगलुरू एफसी ने आईएसएल 2024-25 में हर 35.2 पास पर एक शॉट निकाला है, जो इस सत्र में सबसे अधिक औसत है।

सुनील छेत्री का प्लेऑफ रिकॉर्ड: सुनील छेत्री ने आईएसएल प्लेऑफ में आठ गोल किए हैं, जो लीग इतिहास में सबसे अधिक है। उन्होंने अपने पिछले चार प्लेऑफ में से तीन में गोल किए हैं।

मुम्बई सिटी का प्लेऑफ में प्रदर्शन

Advertisement

जीत की लय: आइलैंडर्स ने अपने पिछले चारों प्लेऑफ मैच जीते हैं, जो आईएसएल के नॉकआउट दौर में सबसे अधिक है।

पीटर क्रेटकी का रिकॉर्ड: पीटर क्रेटकी के नाम तीन प्लेऑफ जीत हैं, और यहां जीत से वह आईएसएल इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक प्लेऑफ मैच जीतने (सर्जियो लोबेरा के साथ) वाले कोच बन जाएंगे। एंटोनियो लोपेज छह प्लेऑफ जीत के साथ टॉप पर हैं।

आमने-सामने

Advertisement

आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले हुए हैं। बेंगलुरू एफसी ने छह बार जीत हासिल की है, जबकि मुम्बई सिटी एफसी ने 10 मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

ब्लूज के स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जारागोजा ने दबाव झेलने और अच्छा खेलने की अपनी टीम की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल अलग मुकाबला होगा। हम कांतीरवा में प्लेऑफ के बारे में बात कर रहे हैं। यह करो या मरो वाला मैच है, और मेरा यकीन करें, हम जानते हैं कि इस तरह के मुकाबले कैसे खेलने हैं।”

Advertisement

आइलैंडर्स के चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी ने कहा कि उनकी टीम ने अपनी खामियों को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए, यह बिल्कुल अलग प्रतियोगिता है। हम आईएसएल कप के लिए खेल रहे हैं। हमने अपने प्रदर्शन पर विचार-विमर्श किया है और खामियों को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत भी की है।”

प्रमुख खिलाड़ी और उपलब्धियां

सुनील छेत्री ने इस सीजन में चार पेनल्टी को गोल में बदला है, और उनके पास आइलैंडर्स के खिलाफ 10 गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बनने का मौका है।

Advertisement

मुम्बई सिटी के मेहताब सिंह ने इस सीजन में प्रति मैच औसतन 25.91 फॉरवर्ड पास दिए हैं और भारतीयों आउटफील्ड खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 18 इंटरसेप्शन किए, 51 द्वंद्व जीते और 97 क्लीयरेंस किए हैं।

सुनील छेत्री ने इस सीजन में चार पेनल्टी को गोल में बदला है, और उनके पास आइलैंडर्स के खिलाफ 10 गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बनने का मौका है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार